Friday, February 7, 2020

महिला हॉकी: करॉना वायरस के कारण भारत का चीन दौरा रद्द February 06, 2020 at 11:15PM

नई दिल्ली वायरस के कारण भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना चीन दौरा रद्द करना पड़ा है। अब हॉकी इंडिया के सामने ओलिंपिक की तैयारी के लिए वैकल्पिक दौरे के आयोजन की कठिन चुनौती है। भारतीय टीम को 14 से 25 मार्च तक चीन दौरे पर जाना था लेकिन इस बीमारी के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। भारतीय कप्तान रानी ने कहा, ‘हमें चीन जाना था, लेकिन वायरस के कारण दौरा रद्द हो गया। कई दूसरी टीमें भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वे प्रो हॉकी लीग खेल रही हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया और हमारे कोच व्यवस्था कर रहे हैं। ओलिंपिक की तैयारी के लिये बड़ी टीमों से खेलना जरूरी है।’ उल्लेखनीय है कि इस वायरस के संक्रमण से चीन में जहां सैकड़ों लोगों की मौत हो गई तो अन्य देशों में भी इससे संक्रमित लोग पाए गए हैं। भारत इस पर कड़ी निगाह बनाए हुए है, जबकि भारतीय सरकार ने अपने 640 छात्रों को समय रहते चीन से स्पेशल विमान से स्वदेश वापसी कराई थी।

No comments:

Post a Comment