Monday, January 3, 2022

चेतेश्वर पुजारा-3, अजिंक्य रहाणे-0, सुनील गावस्कर बोले- टेस्ट करियर बचाना है तो बची है बस और पारी January 03, 2022 at 12:29AM

जोहान्सबर्ग जोहान्सबर्ग टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर आई। विराट कोहली चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो गए। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई। कोहली का नहीं खेलना यानी मिडल ऑर्डर थोड़ा कमजोर हो गया। ऐसे में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पर दारोमदार बढ़ गया था। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। महान बल्लेबाज भी इन दोनों बल्लेबाजों से काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि पुजारा और रहाणे के पास अपना करियर बचाने के लिए बस एक पारी का मौका है। भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद पुजारा क्रीज पर उतरे। पुजारा के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने शॉर्ट पिच बोलिंग आजमाई जिसका फायदा भी मिला। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। जबकि अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए। देखें स्कोरकार्ड- गावस्कर ने कॉमेंट्री के दौरान कहा, 'इन दोनों बल्लेबाजों पर पहले से ही काफी दबाव था। लेकिन अब आउट होने के बाद उन पर यह दबाव काफी बढ़ गया है। अपना टेस्ट करियर बचाने के लिए उनके पास सिर्फ एक पारी बचती है।' उन्होंने कहा कि भारत की अगली पारी पर पुजारा और रहाणे का टेस्ट करियर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, 'अगर भारत की दूसरी पारी होती है, जैसा कि लगता है कि होगी, इन दोनों के लिए काफी अहम हो सकती है।' भारतीय टीम ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं। कप्तान केएल राहुल 19 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। लंच से पहले भारत को दो झटके लगे जिससे उसकी पारी पटरी से उतर गई। मयंक अग्रवाल ने 26 रन बनाए। वह जेनसन का शिकार बने। शॉर्ट पिच बॉलिंग का प्लान जोहान्सबर्ग टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी रणनीति साफ थी। शॉर्ट-पिच बोलिंग और बल्लेबाज के करीब। खास तौर पर चेतेश्वर पुजारा को। पुजारा सेंचुरियन में ऐसी ही गेंद का शिकार बने थे और साउथ अफ्रीका का गेमप्लान यहां भी वही था। साउथ अफ्रीका ने पुजारा के खिलाफ अपनी प्लानिंग साफ रखी। पुजारा को मौके मिलते रहे और कुछ-न-कुछ किस्मत का साथ भी। पर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को अंदाजा था कि यहां पर मौका बन सकता है। वे उस मौके और दबाव को खोना नहीं चाहते थे। शॉर्ट-पिच लगातार। गेंद कभी शॉर्ट-लेग के पास गिरती तो कभी स्लिप और गली के करीब। लेकिन साउथ अफ्रीका को अपनी इस निरतंरता का फायदा मिला। और पुजारा आखिर डुअन ओलिवर का शिकार बन ही गए। गेंद ऑफ स्टंप के थोड़ा सा बाहर थी। गेंद उछली और और बल्ले के कंधे से लगी। पुजारा गेंद खेलने की पोजीशन में नहीं थे। और पॉइंट पर खड़े तेंबा बावुमा ने एक आसान सा कैच लपका। रहाणे भी सस्ते में लौटे अगली ही गेंद पर अजिक्य रहाणे भी चलते बने। वह गोल्डन डक का शिकार बने। यह ओलिवर का 50वां टेस्ट विकेट था। इस बार फिर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। रहाणे की तकनीक में साफ खामी देखी गई। उनका बल्ला ऑफ स्टंप से बाहर था। यह कोई शॉट नहीं था। न वह गेंद खेलते हुए दिखे और न ही छोड़ते हुए। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गली में खड़े पीटरसन ने अपनी दाईं ओर एक आसान सा कैच लपका।

No comments:

Post a Comment