Saturday, February 5, 2022

Video: 'जटाधारी' धोनी ले रहे राक्षसों से पंगा, अथर्व का टीजर हुआ रिलीज February 05, 2022 at 01:40AM

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के नए पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जल्द ही नए रूप में नजर आएंगे। धोनी ने खुद इसे लेकर वेब सीरीज का एक टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है, जो कुछ ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वेब सीरीज में धोनी एक योद्धा के तौर पर नजर आ रहे हैं और जटाधारी धोनी का लुक भगवान शिव से प्रेरित लग रहा है। उनके गले में माला है और दोनों हाथों में हथियार है, जिसके माध्यम से वे अकेले राक्षसों से जंग लड़ रहा है। नये अवतार में धोनी राक्षसों का खत्मा करते नजर आ रहे है, इस ट्रेलर से धोनी समर्थकों में उत्साह की लहर देखी जा रही है। धोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से टीजर जारी करते हुए लिखा- ‘हैप्पी टु अनाउंस माय न्यू अवतार...अर्थव’। अथर्व द ओरिजिन पौराणिक कथाओं और विज्ञापन के मिश्रण से बनी एक वेब सीरीज है, जो उभरते हुए लेखक रमेश थमिलमनी ने एक किताब पर आधारित है। इस वेब सीरीज को धोनी की एंटरटेनमेंट कंपनी ही बना रही है, जिस कंपनी को उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने साल 2019 में बनाया था।

No comments:

Post a Comment