Sunday, January 30, 2022

5 घंटे 24 मिनट तक बहाया पसीना, आखिरी दम तक दिखाया जोश, यूं ही राफेल नडाल ने नहीं रचा इतिहास January 30, 2022 at 04:47AM

मेलबर्न स्पेन के राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रविवार को अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पुरुष एकल में अब वह सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में उन्होंने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 5 घंटे 24 मिनट लंबे मुकाबले में हराया। उन्होंने यह मैच 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 से अपने नाम किया। नडाल जब चैंपियनशिप के लिए 5-4 पर सर्व कर रहे थे तो मेदवेदेव ने उनकी सर्विस ब्रेक कर दी। लेकिन नडाल ने अगली बार कोई गलती नहीं की। अपनी इस जीत के साथ वह टेनिस की त्रिमूर्ति में शामिल रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच से आगे निकल गए हैं। उन दोनों के 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं। मैच को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा था जब एक दर्शक कोर्ट पर कूद गया था। नडाल टेनिस इतिहास में चौथे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने सभी ग्रैंड स्लैम कम से कम दो बार जीते हैं।

No comments:

Post a Comment