Monday, July 19, 2021

कम ऑन इंडिया: तोक्यो पहुंचते ही भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास July 19, 2021 at 12:46AM

तोक्योभारतीय खिलाड़ियों ने महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे ओलिंपिक खेलों में देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था कोविड-19 से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार की सुबह खेल गांव पहुंचा था। तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास, टेबल टेनिस के खिलाड़ी जी साथियान और अचंता शरत कमल, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत तथा भारत का प्रतिनिधित्व कर रही एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक ने सोमवार को अभ्यास शुरू कर दिया। बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु और प्रणीत ने एक ही कोच पार्क ताइ सुंग की देखरेख में अभ्यास किया जबकि चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी की युगल जोड़ी अपने कोच मैथियास बो के साथ कोर्ट पर पहुंची। वी सरवनन सहित नौकायन दल के खिलाड़ियों ने रविवार से ही अभ्यास शुरू कर दिया था। सरवनन (पुरुष लेजर वर्ग) के अलावा नेत्र कुमानन, केसी गणपति और वरुण ठक्कर सभी पिछले सप्ताह यहां पहुंच गए थे। वे तोक्यो खेलों में नौकायन स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को तोक्यो पहुंचने वाले रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भी मुख्य राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग की देखरेख में रविवार को सी फोरेस्ट वाटरवे में अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। ये दोनों पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल भी सोमवार को शूटिंग रेज पर गया। आयोजन समिति ने पहले जो दिशानिर्देश तय किए थे, उनके अनुसार भारत से जाने वाले खिलाड़ियों को तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया, जिससे खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली।

No comments:

Post a Comment