Monday, April 5, 2021

शाहरुख खान में नजर आती है कायरन पोलार्ड की झलक: अनिल कुंबले April 05, 2021 at 05:37PM

मुंबई पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने तमिलनाडु के क्रिकेटर शाहरुख खान की तारीफ की है। उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की तुलना वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड के साथ की है। पोलार्ड, इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उनकी गिनती दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है। कुंबले का मानना है कि शाहरुख में पोलार्ड की ही तरह हुनर है। पंजाब किंग्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कुंबले कह रहे हैं, 'शाहरुख मुझे थोड़ी सी पोलार्ड की याद दिलाता है। जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था, नेट्स में पोलार्ड काफी खतरनाक था। मैं उन्हें नेट्स में थोड़ी बहुत गेंदबाजी किया करता था और सबसे पहली चीज मैं उन्हें कहता था कि वह सीधा शॉट न मारें।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां तो मैं गेंदबाजी करने की कोशिश भी नहीं कर रहा हूं। मेरी उम्र अब काफी ज्यादा हो गई है और अब मैं गेंदबाजी नहीं कर सकता। तो मैं शाहरुख को तो बोलिंग नहीं करने वाला।' शाहरुख अनकैप्टड खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने फरवरी में हुए मिनी ऑक्शन में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और उन्हें 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स, सभी ने उनके लिए बोली लगाई, लेकिन आखिर में बाजी पंजाब किंग्स के साथ लगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में शाहरुख ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तमिलनाडु को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

No comments:

Post a Comment