Sunday, March 14, 2021

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं हरभजन, वाइफ ने बर्थडे के एक दिन बाद यूं दी खुशखबरी March 14, 2021 at 12:49AM

नई दिल्लीदिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी ऐक्ट्रेस वाइफ गीता बसरा ने अपने जन्मदिन के एक ही दिन बाद यह खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनकी पत्नी गीता बसरा ने 27 जुलाई, 2016 को एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम हिनाया है। गीता ने बेटी और पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए डेट भी अनाउंस की है। उन्होंने डिलीवरी मंथ जुलाई बताया है। काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर में हुई थी। इसी साल जून (2015) में शानदार तरीके से गीता की गोद भराई की रस्म निभाई गई थी। एक दिन पहले यानी 13 मार्च को गीता ने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। भज्जी ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी थी। हरभजन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर गीता बसरा को टैग करते हुए उनकी एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उनकी और गीता की खूबसूरत तस्वीरें हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे का गाना चल रहा है। टर्बनेटर ने कैप्शन लिखा, ' हैप्पी बर्थडे माय लव।' इसके अलावा उन्होंने पांच लव वाला इमोजी बनाया था। भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस गीता ने साल 2006 में 'दिल दिया है' से बॉलिवुड फिल्म में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म 'द ट्रेन' रही। हरभजन सिंह अब साउथ इंडियन फिल्मों में हीरो के रूप में नजर आएंगे। उनकी तमिल फिल्म फ्रेंडशिप (Friendship) का टीजर हाल में रिलीज हुआ है, जिसमें कभी ऐक्शन करते हुए तो कभी क्रिकेट के मैदान में नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। फरवरी में हुए आईपीएल ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ टीम से जोड़ा है।

No comments:

Post a Comment