Sunday, March 7, 2021

IPL 2021: चेन्नै सुपर किंग्स का पूरा कार्यक्रम, देखें कब किससे होगी भिड़ंत March 07, 2021 at 05:03PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में चेन्नै का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन यादगार नहीं रहा। आईपीएल के इतिहास में पहली बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। इस बार टीम की कोशिश एक बार फिर पुराने रंग-ढंग को हासिल करने की होगी। 2020 में चेन्नै 12 अंकों को साथ 7वें स्थान पर रही थी। टीम ने 14 में से 6 मैच जीते थे। टीम ने इस बार टीम कॉम्बिनेशन ठीक करने की कोशिश की है।
तारीख बनाम मैदान समय
10 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स मुंबई 7:30 शाम
16 अप्रैल पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 7:30 शाम
19 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स मुंबई 7:30 शाम
21 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई 7:30 शाम
25 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुंबई 3:30 दोपहर
28 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली 7:30 शाम
1 मई मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली 7:30 शाम
5 मई राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली 7:30 शाम
7 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली 7:30 शाम
9 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स बैंगलुरु 3:30 दोपहर
12 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स बैंगलुरु 7:30 शाम
16 मई चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस बैंगलुरु 7:30 शाम
21 मई दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 7:30 शाम
23 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता 7:30 शाम
चेन्नै सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, हरि निशांत।

No comments:

Post a Comment