Sunday, October 18, 2020

सीजन में लगातार छठवीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस; पंजाब में दीपक हूडा को मिल सकता है मौका October 18, 2020 at 02:53AM

आईपीएल के 13वें सीजन का 36वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच थोड़ी देर में दुबई में खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई में के पास सीजन में लगातार छठवीं जीत दर्ज करने का मौका होगा। वहीं, पिछला मैच जीतकर आ रही किंग्स इलेवन पंजाब में दीपक हूडा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से शिकस्त दी थी। सीजन का 13वां मैच अबु धाबी में खेला गया था, जिसमें मुंबई ने पहले 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब 143 रन ही बना सकी थी।

राहुल-मयंक के नाम सबसे ज्यादा रन
पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और उनके साथी ओपनर मयंक अग्रवाल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-2 में बरकरार हैं। राहुल ने 8 मैचों में 448 और मयंक ने 382 रन बनाए हैं। वहीं मुंबई का कोई भी बल्लेबाज टॉप-10 में नहीं है।

बुमराह-बोल्ट के नाम 12-12 विकेट
मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने सीजन में 12-12 विकेट लिए हैं। इनके अलावा जेम्स पैटिंसन ने भी सीजन में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई नंबर-2 पर, पंजाब सबसे नीचे
पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में नंबर-1 के लिए लड़ाई जारी है। शनिवार को दिल्ली ने चेन्नई को हराकर टॉप पोजिशन पर कब्जा कर मुंबई को नंबर-2 पर ढकेल दिया। अब मुंबई के पास पंजाब को हराकर नंबर-1 पर पहुंचने का मौका होगा। वहीं, पंजाब 4 पॉइंट के साथ टैली में सबसे नीचे है।

पंजाब-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी
पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पिच रिपोर्ट
दुबई में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को एक रन से हराया था। मुंबई ने अब तक पांच बार फाइनल खेला है। वहीं, पंजाब ने अब तक एक बार फाइनल (2014) खेला था। उसे केकेआर ने तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट 58.71%, यह पंजाब से ज्यादा
लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 195 मैच खेले हैं। इनमें से 115 मैच जीते और 80 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.71% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 45.38% है। पंजाब ने लीग में अब तक 184 मैच खेले, 84 जीते और 100 हारे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से शिकस्त दी थी।

No comments:

Post a Comment