Thursday, October 8, 2020

'बाबा का ढाबा', दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर कहा, 'दिल्लीवालों का दिल तो मिसाल है' October 07, 2020 at 11:16PM

नई दिल्ली सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग दंपती का वीडियो वायरल हो रहा है जो दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में छोटा सा ढाबा चलाते हैं। ढाबे का नाम है 'बाबा का ढाबा।' कोरोना के चलते कई लोगों की तरह इनके बिजनस पर भी असर पड़ा। कोरोना के चलते इनका व्यापार ठप्प हो गया था। इसके चलते वह काफी परेशान थे। जब एक शख्स ने इनसे बात की वह अपना दुख संभाल नहीं पाए और रोने लगे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया। इसके बाद कई बड़ी सेलिब्रेटीज ने इनकी मदद करने का आह्वान सोशल मीडिया पर किया। आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी बाबा के ढाबे को सपॉर्ट करने की अपील दिल्लीवालों से की। दिल्ली कैपिटल्स ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'वक्त हालांकि मुश्किल है, लेकिन दिल्ली का दिल भी तो आज भी मिसाल है ना?' 'दिल्लीवालो, आज इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारे स्थानीय व्यापार को आपकी मदद की जरूरत है। तो कल से ही इन आंसुओं को खुशी के आंसुओं में बदलते हैं।' इसके अलावा क्रिकेटर रविचंद्रन ने भी वीडियो ट्वीट करने वाली महिला से कहा,'मैं आपको मेसेज नहीं कर पा रहा हूं लेकिन क्या कोई तरीका है कि मैं इस व्यक्ति की मदद कर सकता हूं?? मैं सहयोग करना चाहूंगा।' खबरों के अनुसार इस बुजुर्ग का नाम कांता प्रसाद है। वह अपनी पत्नी के साथ सुबह 6:30 पर खाना बनाना शुरू करते हैं और 9:30 तक उसे तैयार करके पहुंच जाते हैं। उनके पास दाल, कड़ी, परांठा, चावल, मटर-पनीर और अन्य सब्जियां होती हैं। इसके बाद दिल्ली के लोग वहां बड़ी संख्या में जुट गए। बुधवार को काफी लोग '' पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment