Monday, August 10, 2020

हर महीने 16.2 लाख बार सर्च होने वाले कोहली मोस्ट पॉपुलर क्रिकेटर; टीम इंडिया भी टॉप पर, सर्चिंग 2.4 लाख यानी भारतीय कप्तान से 8 गुना कम August 10, 2020 at 01:02AM

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे पॉपुलर क्रिकेटर हैं। एक ऑनलाइन रिसर्च फर्म एसईएम रश की स्टडी में यह खुलासा हुआ। स्टडी के मुताबिक, कोहली को इस साल जनवरी से जून के बीच हर महीने औसतन 16.2 लाख बार सर्च किया गया। इसी दौरान टीम इंडिया को ऑनलाइन 2.4 लाख बार सर्च किया गया। यानी कोहली टीम इंडिया से 8 गुना ज्यादा पॉपुलर हैं।

इस स्टडी के मुताबिक, विराट के बाद रोहित शर्मा दुनिया के दूसरे सबसे पॉपुलर क्रिकेटर हैं। उन्हें जनवरी से जून के बीच हर महीने औसतन 9.7 लाख बार सर्च किया गया। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्हें हर महीने 9.4 लाख बार सर्च किया गया।

सचिन से ज्यादा पॉपुलर पंड्या

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज मैक्के (9.1 लाख), जोश रिचर्ड्स (7.1 लाख), हार्दिक पंड्या (6.7 लाख), सचिन तेंदुलकर (5.4 लाख), क्रिस मैथ्यूज (4.1 लाख) और श्रेयस अय्यर (3.4लाख) को सर्च किया गया है।

पॉपुलैरिटी के मामले में इंग्लैंड टीम दूसरे स्थान पर
ऑनलाइन रिसर्च फर्म की स्टडी के हिसाब से लोकप्रियता के मामले में इंग्लैंड टीम (.66 लाख) की सर्चिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (.33 लाख), वेस्टइंडीज (.29 लाख), पाकिस्तान (.23 लाख), साउथ अफ्रीका(.16 लाख), बांग्लादेश(.12 लाख), न्यूजीलैंड(.12 लाख), श्रीलंका (.09 लाख), आयरलैंड (.09 लाख), अफगानिस्तान (.05 लाख) और जिम्बाब्वे (.03 लाख) को हर महीने सर्च किया गया।

युवराज, धवन से ज्यादा मंधाना को सर्च किया गया
पॉपुलैरिटी के मामले में महिला क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं। स्टडी के मुताबिक, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी को पिछले 6 महीने में युवराज सिंह और शिखर धवन से ज्यादा सर्च किया गया। मंधाना पॉपुलैरिटी लिस्ट में 12वें और पेरी 20वें स्थान पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑनलाइन रिसर्च फर्म एसईएम की स्टडी के मुताबिक, रोहित शर्मा को इस साल जनवरी से जून के बीच हर महीने औसतन 9.7 लाख बार सर्च किया गया। -फाइल

No comments:

Post a Comment