Friday, February 14, 2020

भावना का रेकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, मिला ओलिंपिक कोटा February 14, 2020 at 07:41PM

रांचीभारत को एक और ओलिंपिक कोटा मिल गया है। यह कोटा दिलाया है महिला ऐथलीट ने। राजस्थान की भावना ने शनिवार को रांची में नैशनल चैंपियनशिप में नया नैशनल रेकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम करने के अलावा तोक्यो ओलिंपिक-2020 के लिए क्वॉलिफाइ भी किया। उन्होंने महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस को 1:29.54 घंटा में पूरा किया। उल्लेखनीय है कि ओलिंपिक क्वॉलिफाइ करने के लिए 1:31.00 घंटा समय की जरूरत थी। भावना ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 1:38.30 घंटा का समय निकाला था, जिसे रांची में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 2018 में बेबी सौम्या के 1 घंटे 31.29 मिनट के नैशनल रेकॉर्ड को लगभग 2 मिनट के अंतर से ध्वस्त किया। हालांकि, प्रियंका गोस्वामी ने कुछ सेकंड़ों से क्वॉलिफाइ करने से चूक गईं। उन्होंने यहां 1:31.36 का समय निकाला।

No comments:

Post a Comment