Monday, February 14, 2022

IPL: नींद से जागे तो बन चुके थे करोड़पति, कुछ ऐसी है इस क्रिकेटर की कहानी February 14, 2022 at 02:29AM

नई दिल्ली: बेंगलुरु में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन () में जब () की किस्मत पर बड़ा फैसला लिया जा रहा था तो वह इस बात से बेखबर थे। वह नहीं जानते थे कि (IPL Team Gujarat Titans Bought ) ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस बात से भी बेखबर थे कि उनके लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच लंबी जंग चली थी। फाइनल 20 लाख वाले अनकैप्ड प्लेयर को 16 गुना अधिक कीमत पर गुजरात ने अपनी टीम से जोड़ा। रोचक बात यह है कि इस बारे में उनके पिता चंद्रपाल दयाल चाहकर भी नहीं बता पा रहे थे। वजह था उनका मोबाइल साइलेंट होना। दरअसल, वह यूपी टीम से खेलने के लिए गुरुग्राम में अपने होटल रूम में क्वारंटीन थे और ऑक्शन देखते-देखते सो गए थे। जब उनकी नींद खुलने पर पिता ने इस बारे में जानकारी दी तो उन्हें लगा कि वह उन्हें पागल बना रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उन्होंने अपने करियर के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट को मिस कर दिया। इस बारे में खुद भी कभी क्रिकेटर रहे चंद्रपाल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि मैंने उन्हें लगभग 20 बार कॉल किया। परिवार और कई दोस्तों ने भी उन्हें कॉल किए थे। हम सब परेशान थे कि क्या हुआ कॉल क्यों नहीं उठा रहे? कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कोई और टीममेट भी उनके रूम में नहीं जा सकता था। दूसरी ओर, यश ने जब इतने मिस कॉल देखे तो पिता को कॉल किया। पिता ने जब इस बारे में उन्हें बताया तो वह भरोसा नहीं कर पा रहे थे। यश दयाल अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ बायो-बबल (India vs West Indies) में थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के साथ जुड़ने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया। यूपी की टीम उस समय गुड़गांव में थी। तीन साल पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं। वह आईपीएल ट्रायल में थे। इसके बाद उन्होंने कुछ साल काम किया और अब पहली बार आईपीएल कान्ट्रेक्ट हासिल कर पाए हैं। विजय हजारे ट्रोफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों मे शामिल थे। उन्होंने 3.77 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे। यश दयाल लगातार 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार में गेंद फेंक सकते हैं। यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 142 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी थीं। यश दयाल का जन्म 13 दिसंबर 1997 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 2018-19 के लिए लिस्ट ए डेब्यू किया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 21 सितंबर 2018 में अपना पहला मैच खेला था। इसके बाद उसी साल नवंबर में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। फिर अगले उन्होंने टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली में टी20 डेब्यू किया।

No comments:

Post a Comment