Wednesday, February 2, 2022

नीरज चोपड़ा लॉरेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड, सचिन की खास लिस्ट में हुए शामिल February 02, 2022 at 01:31AM

नई दिल्ली: तोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता (Neeraj Chopra) को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड (Laureus World Breakthrough of the Year Award 2021) के लिए नॉमिनेटेड किया गया है। उनके अलावा नामांकित स्पोर्ट्स स्टार्स में टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव, एम्मा रादुकानु, फुटबॉलर पेड्रि, स्विमर एरियन टिटमस और एथलीट युलिमार रोजस को भी नामांकित किया गया है। दुनिया भर के 1300 खेल पत्रकारों की पैनल ने एथलीटों का चयन किया है। इसके बाद लॉरेस विश्व खेल अकादमी के 71 सदस्य विजेता के चयन के लिए मतदान करेंगे। इस अकादमी में महानतम ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता, विश्व चैम्पियन और खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले लोग हैं। पिछले साल राफेल नडाल, नाओमी ओसाका, बायर्न म्युनिख टीम और लुईस हैमिल्टन विजेताओं में शामिल थे। चोपड़ा ने तोक्यो में पुरुषों की भाला में अपना स्वर्ण पदक जीता था। केवल दूसरे भारतीय बने थे। उनसे पहले व्यक्तिगत ओलिंपिक गोल्ड मेडल अभिनव बिंद्रा ने 2008 में एयर राइफल में जीता था। 23 साल की उम्र में वह पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे थे और इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह इस लॉरेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड होने वाले तीसरे भारतीय हैं। इससे 2019 में पहलवान विनेश फोगट और क्रिकेटर को नॉमिनेट किया गया था। सचिन तेंडुलकर ने लॉरे स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 जीता था। वह मोमेंट 2011 के आईसीसी विश्व कप था, जब खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर बिठाकर स्टेडियम का चक्कर लगाया था। चोपड़ा ने नामांकित होने के बाद कहा, 'मैं इस पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर प्रसन्न हूं और तोक्यो में मैंने जो हासिल किया है, उसके लिए खेल जगत में पहचाना जाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। एक छोटे से गांव से आने के बाद इस तरह पूरी दुनिया में सम्मान पाना गौरव की बात है।

No comments:

Post a Comment