Tuesday, January 25, 2022

Neeraj Chopra Medal: नीरज चोपड़ा को खास सम्मान, परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे जाएंगे January 25, 2022 at 02:21AM

नई दिल्ली: तोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में इतिहास रचने वाले जैवलिन थ्रोअर () को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया। नीरज चोपड़ा ओलिंपिक खेलों में ट्रैक ऐंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 384 सैन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को गैलेंट्री और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, चार उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही 122 विशिष्ट सेवा मेड, तीन बार टू विशिष्ट सेवा मेडल। चोपड़ा, भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीश्नड ऑफिसर (JCO) और नायाब सूबेदार हैं। नायब सूबेदार एक ऐसा रैंक जहां JCO 20 साल की सर्विस के बाद पहुंचता है। चोपड़ा को एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें प्रमोशन दिया गया। वह फिलहाल सूबेदार हैं। राष्ट्रपति इसके साथ ही 122 विशिष्ट सेवा मेडल, तीन बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री), 81 सेना मेडल (गैलेंट्री), दो वायु सेना मेडल (गैलेंट्री), 40 सेना मेडल (डेवोशन टू ड्यूटी), 8 नौसेना मेडल (डेवोशन टू ड्यूटी) और 14 वायु सेना मेडल (डेवोशन टू ड्यूटी) अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment