Sunday, December 19, 2021

ACT 2021: भारत के सूरवीरों ने की जापान पर गोल की बौछार, 6-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने दागे दो गोल December 19, 2021 at 01:12AM

ढाकाभारतीय टीम ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2021 में अपने आखिरी लीग मैच में जापान को 6-0 से हरा दिया। तोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम ने मनदीप सिंह की कप्तानी में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। उसने जापान को हर विभाग में डॉमिनेट किया। खासकर गोलकीपर सूरज करकेरा ने बड़ी ही मुस्तैदी से कई मौके बचाए और जापान को एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं होने दिया। पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह ने यहां भी स्टिक से करिश्मा करते हुए दो गोल लगाए। दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुमित और शमशेर के नाम एक-एक गोल रहा। इस तरह भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए लीग चरण खत्म किया। भारत और जापान के बीच आखिरी भिड़ंत तोक्यो ओलिंपिक में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 5-3 से जीत दर्ज की थी। 10वें मिनट में हरमनप्रीत ने दागा पहला गोल टीम इंडिया ने पहले हाफ में जबरदस्त शुरुआत की। उसने आक्रामक हॉकी खेलते हुए 10 मिनट में 3 पेनल्टी कॉर्नर के मौके बनाए, हालांकि उसे एक में ही गोल में बदला जा सका। 10वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने जबर्दस्त हिट लगाते हुए गेंद जाल में उलझा दिया। इसके साथ ही भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त ले ली। इस क्वॉर्टर में जापान के प्लेयर्स को भी मौके मिले थे, लेकिन वे भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। फिर हुई यूं गोल की बौछार टूर्नामेंट अभी तक नहीं हारने वाले भारत के लिए दूसरा गोल दिलप्रीत सिंह ने दागा। 23वें मिनट में उन्होंने अपने साथी से मिले पास पर अपनी बाईं ओर खूबसूरत हिट लगाया। गेंद विपक्षी टीम के गोलकीपर को छकाते हुए पोस्ट में समा गई। इसके साथ ही इंडियन टीम जश्न में डूब गई। भारत की बढ़त अब दोगुनी हो चूकी थी। जरमनप्रीत सिंह ने 34वें मिनट में भारत की ओर से तीसरा गोल लगाया। यह फील्ड गोल रहा। इसके बाद सुमित ने 46वें, हरमनप्रीत ने 53वें और शमशेर ने 54वें मिनट में एक के बाद एक 3 गोल दागते हुए स्कोर 6-0 कर दिया। इस तरह आखिरी क्वॉर्टर में भारत ने 3 गोल दागे। बांग्लादेश और पाकिस्तान को दी थी मात उल्लेखनीय है कि ओलिंपिक के ऐतिहासिक अभियान के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही भारतीय टीम को शुरुआती मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोका था। टीम ने इसके बाद हालांकि शानदार वापसी की और मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से रौंदने के बाद शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराया।

No comments:

Post a Comment