Friday, June 18, 2021

WTC FINAL: लगातार बारिश से नाराज हुई अनुष्का, दो पंक्तियों में कही दिल की बात June 18, 2021 at 02:47AM

नई दिल्ली साउथम्पटन में लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शुरू नहीं हो पाया है। यहां तक कि मौसम ने टॉस की भी अनुमति नहीं दी है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना था। मगर अब पहले सत्र के बाद दूसरे सेशन का खेल भी धुल सकता है। बीती रात से जारी इस बरसात से सभी क्रिकेट फैंस निराश हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इंग्लैंड में ही हैं। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए खिलाड़ियों के परिवार को भी अनुमति दी है। इस बीच अनुष्का ने स्कूलों में नर्सरी की एक कविता यादकर बारिश से जाने की अपील भी कर डाली। साल की शुरुआत में मां बनने वाली अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की ग्रुप फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही अपनी स्टोरी पर 'Rain... Rain... Go away! Come again after 5 Days' (बारिश चली जाओ और पांच दिन बाद आना।) लिखा।

No comments:

Post a Comment