Thursday, June 3, 2021

ओलिंपियन मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ी, आईसीयू में किया गया शिफ्ट June 03, 2021 at 07:16AM

नई दिल्लीमहान भारतीय ऐथलीट मिल्खा सिंह की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें पीजीआईएमईआर के आईसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च के स्पोक्सपर्सन प्रोफेसर अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 91 वर्षीय मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिर गया था, जिसके बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अशोक ने बताया कि मिल्खा सिंह की तबीयत फिलहाल स्थितर है। महान ऐथलीट महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। उनके बाद उनकी वाइफ निर्मल कौर को भी कोरोना हो गया था। दोनों ही लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि मिल्खा सिंह पिछले सप्ताह कोविड -19 की चपेट में आ गए थे। पहले वह घर पर ही क्वारंटीन थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह दुबई से लौट आए हैं।

No comments:

Post a Comment