Sunday, May 23, 2021

चीन अल्ट्रामैराथन: खराब मौसम के चलते 21 ऐथलीटों की मौत, 151 सुरक्षित May 22, 2021 at 05:53PM

बीजिंगउत्तर-पश्चिम चीन में बेहद के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले हो गई। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल ‘येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट’ में दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी। पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था। बचाव अभियान रविवार को पूरा हो गया और इसमें करीब 24 घंटे लग गए। बचाव अभियान में 1200 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया। मैराथन में भाग लेने वाले अन्य 151 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ को मामूली चोटें आयी हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया गया। बचाव मुख्यालय के अनुसार, शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई तथा तेज हवाएं चलीं। वायुमंडलीय तापमान में अचानक गिरावट के कारण लोगों को दिक्कत होने लगी। दौड़ में भाग लेने वाले कुछ लोगों के लापता होने के बाद स्पर्धा रोक दी गई। बाइयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने कहा कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोक सुरक्षा की यह घटना हुई। प्रांतीय अधिकारी घटना की विस्तृत जांच करेंगे। घटना के कारण चीनी सोशल मीडिया पर लोगों ने रोष जताया और बचाव को लेकर पर्याप्त उपाय नहीं करने के लिए प्रांतीय सरकार की आलोचना की।

No comments:

Post a Comment