Thursday, November 5, 2020

टॉप स्काेरर के साथ ही सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन; एक पारी में सबसे ज्यादा रन November 04, 2020 at 10:02PM

IPL- 13 में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर खत्म हो चुका है। लीग के भी मैच खत्म हो चुके हैं। आज से प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। पंजाब प्ले ऑफ के दौर से बाहर है। लेकिन टीम के कप्तान लोकेश राहुल चार रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। साथ ही वह ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं। राहुल ने इस सीजन में टॉप स्काेरर हैं। उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए हैं। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर हैं। जिन्होंने 44.04 की औसत से 14 मैचों में 525 रन बनाए हैं।

इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच टीम औसत रन
लोकेश राहुल 14 किंग्स इलेवन पंजाब 55.83 670
डेविड वाॅर्नर 14 सनराइजर्स हैदराबाद 44.08 529
शिखर धवन 14 दिल्ली कैपिटल्स 47.72 525

वहीं राहुल ने इस सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अपने 670 रन की पारी में 5 फिफ्टी और एक सेंचुरी लगाए हैं। सेंचुरी में शिखर धवन आगे हैं। जबकि फिफ्टी लगाने में वह दूसरे नंबर पर हैं। धवन ने 525 रन बनाए हैं। इनमें 2 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी शामिल है

आईपीएल-13 में एक पारी में ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच टीम औसत रन 100 50 50 प्लस
लोकेश राहुल 14 किंग्स इलेवन पंजाब 55.83 670 1 5 6
शिखर धवन 14 दिल्ली कैपिटल्स 47.72 525 2 3 5
देवदत्त पडिक्कल 14 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 33.71 472 0 5 5

बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 132 रन बनाए

राहुल ने एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 69 गेंद पर 132 रन बनाए थे। जिसमें 14 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं।

आईपीएल-13 में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट टीम विपक्षी
लोकेश राहुल 132 नाबाद 69 14 7 191.30 किंग्स इलेवन पंजाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
बेन स्टोक्स 107 नाबाद 60 14 3 178.33

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई इंडियंस
शिखर धवन 106 नाबाद 61 12 3 173.77 दिल्ली कैपिटल्स किंग्स इलेवन पंजाब

वहीं राहुल ने सबसे ज्यादा चौके और छक्के बनाने में भी टॉप पर हैं। उन्होंने 98 चौके और छक्के लगाए हैं। जिनमें 58 चौके और 23 छक्के शामिल हैं।

आईपीएल-13 में एक इनिंग में और सीजन में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले टॉप तीन बल्लेबाज

बल्लेबाज रन गेंद 4 रन 6 रन 4+6 रन (सीजन)
लोकेश राहुल 132 नाबाद 69 14 7 98
मयंक अग्रवाल 106 50 10 7 82
बेन स्टोक्स 107 नाबाद 60 14 3 74


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंजाब किंग्स इलेवन पंजाब प्ले ऑफ से बाहर है। लेकिन कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचाें में 55.83 की औसत से 670 रन बनाकर औरेंज कैप के प्रबल दावेदार हैं।

No comments:

Post a Comment