![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/%2080892893/photo-80892893.jpg)
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार विवियन रिचर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शनिवार को तिब्बत को लेकर एक ट्वीट किया गया। इस पर लोगों ने काफी हैरानी जताई। कुछ ने तो यहां तक पूछ लिया कि कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया।
![दिग्गज विव रिचर्ड्स ने लिखा- आजाद हो तिब्बत, लोग बोले- अकाउंट हैक हुआ क्या? दिग्गज विव रिचर्ड्स ने लिखा- आजाद हो तिब्बत, लोग बोले- अकाउंट हैक हुआ क्या?](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80892893,width-255,resizemode-4/80892893.jpg)
वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस मुबारक हो तिब्बत..रास्ता तय करना बाकी है।' उन्होंने हैशटैग में लिखा- फ्रीडम फॉर तिब्बत (#FreedomForTibet)
तिब्बत को लेकर रिचर्ड्स का ट्वीट
![तिब्बत को लेकर रिचर्ड्स का ट्वीट तिब्बत को लेकर रिचर्ड्स का ट्वीट](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80893062,width-255,resizemode-4/80893062.jpg)
वेस्ट इंडीज के महान विवियन रिचर्ड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'गणतंत्र दिवस मुबारक हो तिब्बत.. अभी इसके लिए रास्ता तय करना बाकी है।' उन्होंने हैशटैग में लिखा- फ्रीडम फॉर तिब्बत। इसके बाद लोगों ने पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा ट्वीट कैसे कर दिया।
रिचर्ड्स ने लिखा- Freedom For Tibet
![रिचर्ड्स ने लिखा- Freedom For Tibet रिचर्ड्स ने लिखा- Freedom For Tibet](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80893082,width-255,resizemode-4/80893082.jpg)
सर विवियन रिचर्ड्स ने जैसे ही तिब्बत को लेकर ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल किए। कुछ ने पूछा कि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया।

Has your Twitter account been hacked? I can't believe it 😂
— Ghulam Mohiuddin (@rising_gmd_2171) February 13, 2021

We Indian gave asylum to Tibetians when china invaded.
But one day we'll return them their homeland by making it free from China occupation 🙏🏻
— Vipul Rai (@vkrai07) February 13, 2021

Thank you sir for support
— Kundan /bisht holariya (@Rio18045371) February 13, 2021

क्या है विवाद![क्या है विवाद क्या है विवाद](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/msid-80893115,width-255,resizemode-4/80893115.jpg)
चीन ने साल 1951 में तिब्बत को अपने नियंत्रण में ले लिया था। तिब्बत में ज्यादातर बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं। चीन में तिब्बत का दर्जा एक स्वायत्तशासी क्षेत्र के तौर पर है। चीन का कहना है कि इस इलाके पर सदियों से उसकी संप्रभुता रही है जबकि बहुत से तिब्बती लोग अपनी वफादारी अपने निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के प्रति रखते हैं। साल 1959 में चीन के खिलाफ हुए एक नाकाम विद्रोह के बाद 14वें दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी।
No comments:
Post a Comment