Saturday, July 25, 2020

चेस में लगातार 5वीं बार हारे विश्वनाथन आनंद July 25, 2020 at 07:23PM

चेन्नै भारतीय ग्रैंडमास्टर () को 1 लाख 50 हजार डॉलर इनामी में हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह आनंद की लगातार पांचवीं हार है। पूर्व विश्व चैंपियन ने अच्छी शुरुआत करते हुए बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले की पहली बाजी जीती, जिसके बाद अगली दो बाजियां ड्रॉ रहीं। लेको ने इसके बाद अंतिम बाजी जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। हंगरी के खिलाड़ी ने इसके बाद टाईब्रेक जीतकर आनंद की एक और हार सुनिश्चित की। आनंद अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाए हैं और अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हैं। मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे आनंद को इससे पहले पीटर स्विडलर, मैग्नस कार्लसन, व्लादिमीर क्रैमनिक और अनीष गिरी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने जोरदार वापसी करते हुए अनुभवी वेसिल इवानचुक को 3-2 से हराया।

No comments:

Post a Comment