![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/84925836/photo-84925836.jpg)
तोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए रविवार का दिन बेहद अहम है। रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु भारत को कांस्य पदक दिला सकती है। भारतीय मेंस हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेंगी। मनप्रीत सिंह की टीम के पास ओलिंपिक में भारत के गौरवशाली इतिहास को बढ़ाने का सुनहरा मौका है। देखना होगा नया दिन, नया माह और पहली तारीख क्या खेलों के महाकुंभ में भारत का भाग्य भी बदल पाएगी? रविवार को भारत के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)
- गोल्फ: अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, 4:15 AM
- बैडमिंटन: महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला, पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), 5:00 PM
- मुक्केबाजी: पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार, 9:36 AM
- हॉकी: पुरुष क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम ब्रिटेन 05:30 PM
- घुड़सवारी: क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, 05:18 AM
No comments:
Post a Comment