![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/80957549/photo-80957549.jpg)
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ऐक्टिव नजर नहीं आते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह अधिक लो-प्रोफाइल रहने लगे हैं। पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से धोनी परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं। सोमवार को धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। एक ग्रुप फोटो में महेंद्र सिंह धोनी के साथ सिंगर और ऐक्टर जैसी गिल और कुछ अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं। धोनी ने डिजाइनर कुर्ता-पजामा के साथ मैचिंग ओवरकोट पहना हुआ है। वहीं साक्षी गुलाबी लहंगे में काफी सुंदर नजर आ रही हैं। पिछले साल आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल के इतिहास में पहली बार टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। खराब सीजन के बाद फ्रैंचाइजी ने हरभजन सिंह, मुरली विजय, केदार जाधव और पीयूष चावला आदि को रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नै में होगी और CSK, जिसके पास 19.90 करोड़ का पर्स है, 7 खिलाड़ी खरीद सकती है। इसमें एक विदेशी खिलाड़ी शामिल है। ऑक्शन से पहले ही धोनी की टीम ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम किया है। टीम ने ऑल-कैश डील में राजस्थान रॉयल्स से रॉबिन उथप्पा को ट्रे़ड किया है। इस बीच चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल ऑक्शन के लिए चेन्नै नहीं आएंगे। चेन्नै के सीईओ, काशी विश्वनाथन के अनुसार दोनों टीम के अधिकारियों से वर्चुअली जुड़े रहेंगे और पूरे ऑक्शन में मौजूद रहेंगे।
No comments:
Post a Comment