![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/yadav_1603960715.jpg)
आईपीएल-13 में बुधवार रात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खेले मैच में कई ऐसी घटनाएं हुई। जो सोशल मीडिया पर चर्चा बनी और इसके फोटो और विडियो वायरल हो रहे हैं।
पहला - विराट और यादव के बीच बातचीत
मैच के दौरान एक ओवर के आखिरी गेंद के बाद यादव और कोहली के बीच बातचीत का विडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों के बीच क्या बात हुई। यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोहली यादव के साथ डील करना चाहते थे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह गाली दे रहे थे।
##दूसरा- यादव मैच जिताने के बाद डग आउट की तरफ इशारा कर रहे हैं
इस विडियो में मैच जिताने के बाद यादव डग आउट की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह विडियो मुंबई इंडियंस ने ट्वीट किया है। उनके इशारे से यह अंदाजा लग रहा है कि वह कह रहे हैं- मैं हूं। चिंता न करें।
##वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं इधर ही हूं। ऑस्ट्रेलिया नहीं जा रहा।
##तीसरा- बुमराह के पहले और 100 वें विकेट की फोटो
जसप्रीत बुमराह ने पहला और 100 वां विकेट विराट का लिया। बुमराह ने बेंगलुरु के खिलाफ बुधवार को खेले मैच में अपना 100 वां विकेट पूरा किया। उन्होंने अपना 100 वां शिकार विराट कोहली को बनाया। यह संयोग ही रहा है कि उनका पहला शिकार भी विराट ही थे। साल 2013 मे मुंबई की ओर से बुमराह ने पहले मैच में पहला विकेट कोहली का िलया था। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। विराट तब तक भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम हो चुके थे। बुमराह के पहले 3 गेंदों पर विराट ने चौके जड़े। उसके बाद चौथे गेंद पर कैच देकर आउट हो गए थे।
वहीं बुधवार को पारी 12 वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट का विकेट लेकर अपने 100 वां विकेट पूरा किया। विराट का कैच सौरभ तिवारी ने लिया। इस मैच में बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि कोहली ने 14 गेंद पर 9 रन ही बनाए। जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन के12 मैचों में 7.18 इकोनॉमी रेट से 20 विकेट ले चुके हैं। वहीं अब उनके कुल 102 विकेट हो चुके हैं।
##चौथा- यादव के नए लुक की फोटो
वहीं सोशल मीडिया पर यादव के क्लीन सेव को लेकर भी चर्चा है। यादव इस मैच में क्लीन सेव नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने भी उनके नए लुक का विडियो शेयर किया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment