![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/86037979/photo-86037979.jpg)
नई दिल्ली भारतीय (Vinesh Phogat) की दाहिनी कोहनी का बुधवार को ऑपरेशन किया गया। वह कुछ दिन पहले ही विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स से हट गई थीं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी ट्रायल्स के पहले मुकाबले में उतरने के बाद 31 अगस्त को इससे हट गई थीं। तब उन्होंने कहा था कि वह चोट के कारण नहीं हट रही हैं और उन्हें चक्कर आना जैसा महसूस हो रहा था। विनेश ने अस्पताल से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'कोहनी का ऑपरेशन हो गया। मैं कितनी बार भी गिरूं, फिर भी उठूंगी।' तोक्यो ओलिंपिक में विनेश का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। योगेश्वर ने जल्द स्वस्थ होने की दी शुभकामनाएं ओलिंपियन योगेश्वर दत्त ने विनेश की फोटो को रिट्वीट करते हुए उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की। योगेश्वर ने कहा कि कोहली की चोट से जूझ रहीं विनेश के सफल ऑपरेशन की खबर मिली। उम्मीद है कि आप पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द मैट पर उतरेंगी। तोक्यो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाली विनेश को भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता के लिए निलंबित कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।
No comments:
Post a Comment