![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/82199019/photo-82199019.jpg)
नई दिल्ली भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा (Jwalal Gutta) और साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी हैदराबाद में एक निजी समारोह में संपन्न हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें दोनों खुश नजर आ रहे हैं। ज्वाला और विष्णु पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्तें की जानकारी दो साल पहले सोशल मीडिया पर दी थी। ज्वाला और विष्णु की ये दूसरी शादी है। इससे पहले ज्वाला ने हमवतन शटलर चेतन आनंद से शादी की थी। दोनों का साल 2011 में तलाक हो गया था। उधर विष्णु विशाल ने पहली शादी फिल्म प्रोड्यूसर रागिनी नटराज से 2010 में की थी लेकिन दोनों 2018 में अलग हो गए थे। विष्णु और रागिनी का एक बेटा भी है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर ज्वाला की कई फोटो वायरल हो रही थी जिसमें उन्हें कभी मेहंदी तो कभी हल्दी लग रही थी। विष्णु और ज्वाला ने इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर शादी की तारीख की घोषणा की थी।
No comments:
Post a Comment