![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/80425314/photo-80425314.jpg)
नई दिल्लीभारत के पूर्व कप्तान महदें सिंह धोनी () उन चुनिंदा स्पोर्ट्स स्टार्स में शामिल हैं, जिनकी रिटायरमेंट के बाद भी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है। इसका ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब एक बुजुर्ग महिला न केवल उनसे मिलने के लिए पहुंची बल्कि उन्हें आशीर्वाद और सलाह भी दे दिए। अपने बुजुर्ग चाहने वाली के साथ धोनी बड़ी ही सादगी से पेश आए। इस दौरान धोनी को बुजुर्ग महिला ने सलाह दी कि अगर बेटा होगा तो उसका नाम रोशन ही रखना। वह दुनियाभर में आपका नाम रोशन करेगा। दरअसल, बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान मुंबई में एक शूट में बिजी थे। इस दौरान उनसे मिलने के लिए एक बुजुर्ग महिला वहां पहुंची। महिला ने धोनी से बात करते हुए बताया कि उसके पास 5 हजार वग फीट की दुकान और मकान हैं। उन्होंने कहा कि मेरे 5 बेटे हैं और अब मैं अपने पोतों के साथ समय बिताती हूं। इस पर धोनी ने जवाब दिया कि यही सबसे अच्छा समय है। आप पोते-पोतियों के साथ समय बिता सकती हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने धोनी से पूछ लिया कि तुम्हारे कितने बच्चे हैं? इस पर धोनी जवाब देते हैं- एक है। महिला फैन पूछती है कि बेटा है? तो धोनी बताते हैं कि नहीं बेटी है। इसके बाद वह महिला कहती है अब बेटा होगा तो उसका नाम रोशन रखना। वह आपका नाम रोशन करेगा। मेरी दुआएं साथ हैं तुम्हारे। इस दौरान महिला के सभी बेटे भी साथ थे। धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल-14 में उनके फैन एक बार फिर उन्हें मैदान पर खेलते देख सकेंगे।
No comments:
Post a Comment