![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/77991173/photo-77991173.jpg)
नई दिल्ली () अलग हटकर चीजें करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास तमाम वैरिएशन हैं जो बल्लेबाजों को परेशान करती है। लेकिन () के ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने कुछ और तीर तरकश से बाहर निकाले। जैसे उनका अपना गेंदबाजी ऐक्शन बल्लेबाजों को दिक्कत में डालने के लिए काफी न हो उन्होंने अतीत और वर्तमान दौर के कई गेंदबाजों के ऐक्शन की नकल की। सोमवार को मुंबई इंडियंस के टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया।बुमराह ने छह अलग-अलग गेंदबाजों के ऐक्शन की नकल की। हालांकि मुंबई इंडियंस ने किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन देखकर लगा कि यह मुनाफ पटेल, ग्लेन मैक्ग्रा, मिशेल स्टार्क, केदार जाधव, श्रेयस गोपाल और अनिल कुंबले लग रहे थे। हालांकि यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। ऐसा पहली बार नहीं है जब बुमराह ने नेट्स में कुछ अलग करने की कोशिश न की हो। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे से पहले भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया था। तब उन्होंने बाएं हाथ से स्पिन/सीम बोलिंग की थी। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए अपने फैन्स से पूछा, 'क्या आप सभी 6 गेंदबाजों को पहचान सकते हो, बुमराह जिनकी नकल कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर फैन्स भी इन बोलिंग ऐक्शन को देखकर सही जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment