नई दिल्लीचीन से फैले खतरनाक कोरोना वायरस का खेल जगत पर भी असर पड़ा है और इसी के चलते कई इवेंट या तो स्थगित कर दिए गए हैं या उन्हें रद्द करना पड़ा है। इसी बीच कुछ खिलाड़ी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं तो कुछ सोशल मीडिया पर दूसरों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। टीम इंडिया के स्पिनर तो एंटरटेन कर रहे हैं। चहल क्रिकेट मैदान से दूर टिकटॉक पर विडियो बना रहे हैं। उनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ एक लड़की उनके गाल खींचती नजर आ रही हैं। देखें, इस विडियो में चहल एक लड़की के साथ हंसते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद वह घुटनों पर बैठते हैं, लेकिन प्रपोज करने के लिए नहीं बल्कि अपने जूते के फीते बांधने के लिए। फिर थोड़ी देर बाद वह लड़की उनके गाल खींचती है। हालांकि यह लड़की कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। टिकटॉक पर हालांकि चहल का यह कोई पहला विडियो नहीं है, इससे पहले भी वह कई विडियो बना चुके हैं। 29 साल के चहल ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मैच खेले थे। उन्होंने माउंड माउंगानुई में 3 विकेट भी झटके थे।
No comments:
Post a Comment