हैमिल्टन. न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के मारकर भारत को जीत दिलाई। कीवी टीम ने सुपर ओवर में भारत को 18 रन का लक्ष्य दिया था। रोहित ने कहा कि हमारी ओर से सुपर ओवर कौन फेंकेगा, इसे लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन था। शमी और जडेजा भी विकल्प थे। इंडिया के उप-कप्तान ने कहा कि हमने आखिरकार सटीक यॉर्कर फेंकने वाले जसप्रीत बुमराह को चुना।
तीसरा टी-20 जीतकर भारत ने 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 20 ओवर में 179 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम भी 179 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में मुकाबला भारत ने जीता।
सुपर ओवर के लिए योजना नहीं बना सकते- रोहित
रोहित ने कहा,‘‘सुपर ओवर में आप वाकई कोई योजना नहीं बना सकते। आपको बस इस बात का आकलन करना होता है कि उस दिन क्या हुआ। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भेजने होते हैं। बॉलिंग की बात करें तो बुमराह एक अहम खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, थोड़ा कन्फ्यूजन था कि शमी को बॉलिंग दें या फिर जडेजा को। जडेजा को इसलिए, क्योंकि गेंद पिच पर रुक रही थी। लेकिन, आखिरकार आपको किसी ऐसे को गेंदबाजी देनी थी, जो लगातार यॉर्कर और स्लोअर बॉल डाल सकता हो। बल्लेबाजों के साथ भी यही स्थिति थी कि जिसका दिन अच्छा गया हो, वो बल्लेबाजी के लिए जाए और चुनौतियों का सामना करे।’’
शमी 4 गेंदों में 2 रन बचाकर मैच को आखिरी ओवर में ले गए थे
179 रन का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। रोज ने शमी की पहली ही गेंद पर सिक्स मारकर जीत करीब ला दी थी। इसके बाद एक सिंगल लिया गया और फिर कीवी टीम को जीत के लिए महज 2 रन चाहिए थे। लेकिन, शमी ने इन 4 गेंदों में केवल एक रन दिया और 2 विकेट लिए। इसके चलते मैच टाई हुआ और सुपर ओवर तक पहुंचा।
आखिरी ओवर का रोमांच
गेंद | क्या हुआ |
19.1 |
रॉस टेलर ने छक्का मारा |
19.2 | टेलर ने 1 रन लिया |
19.3 | शमी नेविलियम्सन को आउट किया |
19.4 | कोई रन नहीं |
19.5 | शिफर्ट ने 1 रन लिया |
19.6 | शमी ने टेलर को आउट किया |
भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | केन विलियम्सन ने 1 रन लिया |
2 | मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया |
3 | विलियम्सन ने छक्का लगाया |
4 | विलियम्सन ने चौका लगाया |
5 | बाई में 1 रन |
6 | गुप्टिल ने चौका लगाया |
न्यूजीलैंडके लिए साउदीने सुपर ओवर किया
गेंद | क्या हुआ |
1 | रोहित ने 2 रन लिए |
2 | रोहित ने 1 रन लिया |
3 | राहुल ने चौका लगाया |
4 | राहुल ने 1 रन लिया |
5 | रोहित ने छक्का लगाया |
6 | रोहित ने छक्का लगाया |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment