![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/21/2_1579575559.jpg)
खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने सोमवार को बल्ले से टेस्ट में एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली यह कारनामा कर चुके हैं।
लारा ने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। जबकि बेली ने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के एक ओवर में 28 रन बनाए थे।
द. अफ्रीका 11 साल बाद पारी और रन के अंतर से हारा
इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को चार टेस्ट की सीरीज के तीसरे मैच में पारी और 53 रन से हराया। इसी मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड के जो रूट 82वां ओवर फेंकने आए थे। इसी ओवर में केशव ने 28 लेकर रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने पहली 3 गेंद पर तीन चौके और फिर दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर विकेटकीपर ने गेंद छोड़ दी और बाय के चार रन मिले। द. अफ्रीका 11 साल बाद घर में पारी और रन के अंतर से हारा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment