![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/21/1_1579573982.jpg)
खेल डेस्क. हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के लिए 25 हजार डॉलर (करीब 18 लाख रुपए) डोनेट किए। इसके लिए हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने उसका धन्यवाद किया है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मेलानी वूसनाम ने कहा कि वह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का इस समर्थन के लिए धन्यवाद करना चाहती हैं। हॉकी इंडिया ने हॉकी ऑस्ट्रेलिया को भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की शर्ट भी नीलामी में बेचने के लिए दान की है।
दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के जंगल भीषण आग की चपेट में है। ऑफिसर वारिंगटन ने बताया था कि न्यू साउथ वेल्स में 4 महीने से लगी आग की घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। अब तक 1000 से अधिक घर जलकर खाक हो चुके हैं। दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रों में आग फैली हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment