![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/01/21/_1579592996.jpg)
खेल डेस्क. भारतीय ओपनर शिखर धवन कंधे की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज से बाहर हो गए। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हुए थे। इस कारण उन्होंने मैच में ओपनिंग नहीं की थी। हालांकि, बाद में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, धवन टीम के अन्य सदस्यों के साथ न्यूजीलैंड के लिए रवाना नहीं हुए। उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं हुआ। सीरीज का पहला मैच 24 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
धवन बेंगलुरु वनडे में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान पांचवें ओवर में चोटिल हुए थे। तब वे कवर में फील्डिंग कर रहे थे। एरॉन फिंच के एक शॉट को रोकने के लिए उन्होंने डाइव लगाया था। इसी दौरान उनके कंधे मे चोट लगी और वे मेडिकल स्टाफ के साथ मैदान के बाहर चले गए। बाद में उनका एक्स-रे करवाया गया। वे टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment