![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/jason-roy_1576657614.jpg)
खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 यानी आईपीएल 13 के लिए प्लेयर्स ऑक्शन गुरुवार 19 दिसंबर को कोलकाता में होंगे। कुल मिलाकर 332 खिलाड़ियों के नाम की बोली लगेगी। इनमें 186 भारतीय तो 146 विदेशी हैं। कुल 76 स्लॉट हैं यानी 8 फ्रेंचाइजीस में 76 स्थान खाली हैं। दोपहर 3.30 बजे नीलामी शुरू होगी और देर शाम तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। भारत के युवा खिलाड़ियों के अलावा कुछ अहम विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में शामिल हैं। हम यहां उन चुनिंदा 6 फॉरेन प्लेयर्स की जानकारी दे रहे हैं जिन पर हर फ्रेंचाइजी नजर रखेगी।
ग्लेन मैक्सवेल (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)
2019 सीजन में मैक्सवेल विश्वकप पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से नहीं खेले थे। करीब दो महीने तक वो मानसिक तनाव की वजह से मैदान पर नजर नहीं आए। अब वापसी कर चुके हैं और पूरा आईपीएल सीजन खेलेंगे। जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में वनडे सीरीज खेलेगी लेकिन मैक्सवेल टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल में अब तक वो कुल 69 मैच खेले। इसमें 22.90 की औसत से 1397 रन बनाए।
![ग्लेन मैक्सवेल (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/glenn-maxwell_1576657407.jpg)
जेसन रॉय (बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए)
इंग्लैंड का यह आक्रामक सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजीस की नजरों में जरूर रहेगा। 29 साल के रॉय ने 2019 विश्वकप जिताने में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। वर्ल्ड कप की 7 इनिंग्स में रॉय ने 63.28 की औसत से कुल 443 रन बनाए। इसमें 51 चौके और 12 छक्के शामिल थे। 2018 सीजन में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांच मैच खेले। इनमें 120 रन बनाए। 91 सर्वाधिक स्कोर था।
![जेसन रॉय (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/jason-roy_1576657436.jpg)
क्रिस लिन (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)
आईपीएल फैन्स को ऑस्ट्रेलिया और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह तूफानी ओपनर जरूर याद होगा। 2018 सीजन में उन्होंने कुछ जबरदस्त पारियां खेलीं। केकेआर ने 2018 में उन्हें 9.60 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 13 मैच में 31.05 के औसत से 405 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक शामिल थे। लिन उन सात विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2 करोड़ की सर्वाधिक बेस प्राइस अवॉर्ड हुई है।
![क्रिस लिन (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/chris-lynn_1576657460.jpg)
शिमरॉन हेटमायर (बेस प्राइस 50 लाख)
वेस्ट इंडीज के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में दिखा दिया है कि वो छोटे फॉर्मेट में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। पहले वनडे में उन्होंने अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी। 22 साल के हेटमायर को आरसीबी ने रिलीज किया है। पिछले सीजन में उन्होंने पांच मैचों में महज 90 रन बनाए। हालांकि, ये भी सही है कि उन्हें बैटिंग के ज्यादा मौके नहीं मिले। उनका बेस प्राइस भले ही मैक्सवेल और लिन से कम हो लेकिन अगर वो ऑक्शन में इनसे बेहतर परफॉर्म करते हैं तो हैरानी बिल्कुल नहीं होगी।
![शिमरॉन हेटमायर (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/shimron-hetmyer_1576657498.jpg)
सैम करेन (बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए)
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को टीम इंडिया हमेशा याद रखेगी। पिछले इंग्लैंड दौरे में करेन ने कोहली की टीम को बैट और बॉल दोनों से काफी परेशान किया था। पिछले साल उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, इस सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया गया। पिछले साल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक भी दर्ज की थी। 9 मैचों में 95 रन बनाए और 10 विकेट लिए।
![सैम करेन (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/sam-curren_1576657525.jpg)
डेविड मिलर (बेस प्राइस 75 लाख रुपए)
साउथ अफ्रीका का यह लेफ्ट हैंडर छोटे फॉर्मेट में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। फैन्स प्यार से उन्हें ‘किलर मिलर’ भी कहते हैं। आठ सीजन के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें रिलीज किया है। पंजाब के लिए उन्होंने 79 मैचों में 34.25 के औसत से 1850 रन बनाए। इनमें 87 छक्के और 126 चौके शामिल हैं। जानकार मानते हैं कि मिलर को रिलीज किया जाना पंजाब के लिए शायद सही साबित नहीं होगा क्योंकि वो इस टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं।
![डेविड मिलर (फाइल)](https://i10.dainikbhaskar.com/web2images/www.bhaskar.com/2019/12/18/david-miller_1576657558.jpg)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment