Thursday, October 28, 2021

ऑनलाइन ट्रोल होने के बाद मोहम्मद शमी की पहली पोस्ट, जानिए क्या-क्या लिखा है October 28, 2021 at 06:30AM

दुबईभारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर शमी को काफी आलोचना झेलना पड़ा था। इसके बाद महान सचिन तेंडुलकर और गौतम गंभीर सहित भारतीय सीनियर क्रिकेटर शमी के समर्थन में उतर आए थे और आलोचकों को करारा जवाब दिया था। इस पूरे मामले के बाद शमी ने ट्विटर पर पहली पोस्ट की है। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग पर लौटने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- ट्रेनिंग पर वापसी। ट्रेनिंग सेशन रहा अच्‍छा और हमारे युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटरों से बातचीत करके अच्‍छा लगा। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपने अगले मैच पर पूरा फोकस।' तस्वीर में शमी के साथ जसप्रीत बुमरा गेंद के साथ कुछ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। शमी और बुमराह के अलावा तस्वीर में IPL में जानदार प्रदर्शन करने वाले आवेश खान और उमरान मलिक दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई में खेला था। इस मैच में उसे एकतरफा 10 विकेट से हार मिली थी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने हाफ सेंचुरी जड़ते हुए भारत से मैच छीनते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत दिलाई थी। अब भारतीय टीम को दुबई में ही अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेलना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को भी पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली है।

IPL के लिए रिटेंशन के 5 नियम, कितना होगा पर्स, टीमों को मिलेंगे क्या-क्या फायदे, जानें सबकुछ October 28, 2021 at 04:55AM

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सत्र यानी 2022 के लिए रिटेंशन नियम सामने आ गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की मानें तो पुरानी 8 टीमें अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ नीलामी से ऑक्शन से ठीक पहले बाकी खिलाड़ियों की पूल से 3-3 खिलाड़ी चुन सकती हैं। हालांकि, किसी भी टीम को राइट टू मैच (RTM) की छूट नहीं होगी। रिपोर्ट की मानें तो इन नियमों को आईपीएल की कमिटी की ओर से इस सप्ताह फ्रैंचाइजियों के साथ अनौपचारिक चर्चा में स्पष्ट किया गया है। आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए पर्स 90 करोड़ रुपये (लगभग 12 मिलियन अमरीकी डॉलर) होने की संभावना है। यह 2021 की नीलामी में 85 करोड़ रुपये था। 2018 की मेगा नीलामी में टीमों के पास 80 करोड़ रुपये थे, जिनमें से वे रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर अधिकतम 33 करोड़ रुपये खर्च कर सकते थे। फिर टीमों को रिटेंशन और दो राइट-टू-मैच से पांच खिलाड़ियों को वापस खरीदने की अनुमति दी गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल कोई आरटीएम कार्ड नहीं होगा। फ्रैंचाइजी चार खिलाड़ियों को दो अलग-अलग कॉम्बिनेशन के तहत कर सकते हैं। पहला- तीन भारतीय और एक विदेशी, जबकि दूसरा- दो भारतीय और दो विदेशी। यानी टीम 4 में से तीन भारतीय और एक विदेशी को रिटेन करे या फिर दो देसी और दो विदेशी खिलाड़ी को अपने साथ रखे। दो नई फ्रैंचाइजी को दो भारतीय खिलाड़ियों और एक विदेशी खिलाड़ी को अनुमति दी गई है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि इन तीन खिलाड़ियों को अन्य टीमों द्वारा या बड़े नीलामी खिलाड़ी पूल से जारी करने की आवश्यकता है या नहीं। टीम में जाना अंततः खिलाड़ी की पसंद होगी, क्योंकि वह बेहतर सैलरी के लिए नीलामी पूल में वापस जाने का विकल्प चुन सकता है, भले ही उसकी वर्तमान टीम उसे बनाए रखना चाहती हो। खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा नवंबर के अंत तक होने की संभावना है। पूरे मामले को इस तरह समझें
  1. फ्रैंचाइजियां अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
  2. खिलाड़ी 3 देसी और 1 विदेशी हो सकता है। या फिर दो देसी और दो विदेशी।
  3. दो नई टीमें खिलाड़ियों की पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं।
  4. IPL 2022 ऑक्शन में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा।
  5. IPL 2022 के लिए 90 करोड़ रुपये पर्स हो सकता है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था।

IPL 2022: रोहित शर्मा की टीम से OUT होंगे हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ! October 28, 2021 at 03:36AM

नई दिल्लीपांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उन खिलाड़ियों की सूची बना ली है, जिसे वे 2022 सत्र में रिटेन (टीम में बरकरार रखना) करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शामिल नहीं हैं। आरपी-एसजी और सीवीसी द्वारा द्वारा क्रमशः लखनऊ और अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को खरीदने के बाद आईपीएल के आगामी सत्र में 10 टीमें होंगी। इस साल दिसंबर में इसकी बड़ी नीलामी होगी, जिसमें बहुत सारी टीमें भविष्य को देखते हुए अपनी कोर (मूल) टीम का पुनर्गठन करेंगी। आईपीएल के 14 सत्र की सबसे सफल टीम मुंबई के ‘कोर’ खिलाड़ियों से हार्दिक बाहर हो सकते है। वह पिछले कुछ समय से विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलते है। खिलाड़ियों के रिटेन करने से जुड़े आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि बीसीसीआई के पास एक राइट टू मैच (आरटीएम यानी दूसरी टीम की बोली के बराबर रकम पर एक खिलाड़ी को टीम से जोड़ने का अधिकार) का फॉर्मूला होगा। अगर आरटीएम नहीं हो तो चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिल सकती है। रोहित शर्मा और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनकी पहली पसंद होंगे।' उन्होंने बताया, ‘कायरन पोलार्ड टीम की तीसरी पसंद होंगे। इस टीम की ताकत प्रदर्शन में निरंतरता है, जिसमें ये तीनों उनके स्तंभ है।’ इस अधिकारी ने कहा, ‘अभी की परिस्थितियों में हार्दिक को टीम में बनाये रखने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है। हां, वह टी20 विश्व कप के अगले कुछ मैचों में सभी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते है लेकिन फिर भी टीम में उनके लिए संभावना कम है। अगर चार खिलाड़ी रिटेन हुए या एक आरटीएम है, तो सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन उस स्थान के बड़े दावेदार होंगे।’ हार्दिक को लेकर यह फैसला पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित है, क्योंकि वह अब पहले की तरह ऑलराउंडर नहीं है। हार्दिक पहले 130 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन चोट से वापसी के बाद वह ऐसा नहीं कर रहे है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कप्तानी की भूमिका को लेकर दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते है। इस क्रिकेटर के करीबी सूत्रों की मानें तो वह टीम का नेतृत्व करने की भूमिका के लिए उत्सुक हैं और इस बात की संभावना कम है कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें फिर से कप्तानी सौंपे। टीम ने ऋषभ पंत की अगुवाई में इस साल आईपीएल के प्ले-ऑफ में जगह पक्की की थी नयी फ्रैंचाइजी टीमों को नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पूल से तीन-तीन क्रिकेटरों को चुनने का मौका मिल सकता है। सभी टीमों को बराबरी का मौका देने के लिए बीसीसीआई दो नयी फ्रैंचाइजी (लखनऊ और अहमदाबाद) को नीलामी से पहले उपलब्ध पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका देने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इसके पीछे का तर्क यह है कि नयी टीमों को ‘कोर’ तैयार करने का मौका दिया जाए। जाहिर है इसके तौर-तरीकों पर काम करने की जरूरत है, जिसमें खिलाडियों की फीस और साथ ही यह भी शामिल है कि क्या वह विशेष खिलाड़ी नीलामी से पहले चुना जाना चाहता है। ज्यादातर पुरानी टीमों के पास रिटेन का विकल्प होगा ऐसे में नयी टीमों को यह मौका मिल सकता है।’

जुड़वा बेटों के पैरेंट्स बने दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल, जानें क्या रखा नाम October 28, 2021 at 05:25AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जुड़ना बच्चों के पिता बने हैं। कार्तिक की पत्नी और भारतीय स्क्वॉश प्लेयर दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। कार्तिक ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को दी। कार्तिक ने पत्नी दीपिका और अपने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी डॉगी की फोटो शेयर कर खुशी का इजहार किया। आईपीएल (IPL) फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पूर्व कप्तान कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' हम 3 से 5 हो गए हैं। दीपिका और मुझे दो सुंदर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।' कार्तिक ने इस दौरान अपने बेटों का नाम भी बताया। उन्होंने लिखा, 'कबीर पल्लीकल कार्तिक (Kabir Pallikal Karthik) और जियान पल्लीकल कार्तिक (Zian Pallikal Karthik) । दूसरी ओर केकेआर फ्रैंचाइजी ने भी कार्तिक को पिता बनने पर बधाई दी है। केकेआर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक को दो जुड़ना बच्चों के माता पिता बनने पर बधाई। केकेआर में दो सदस्यों के जड़ने से हमारी फैमिली और बड़ी हो गई है।' कार्तिक और पल्लीकल ने 2015 में की थी शादी दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने साल 2015 में हिंदू रितिरिवाज से शादी की थी। दोनों ने साल 2013 में सगाई की थी। दोनों शादी के 7 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। कार्तिक ने अपनी पहली पत्नी निकिता से साल 2012 में तलाक ले लिया था। कार्तिक की यह दूसरी शादी है।