Thursday, October 8, 2020

पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की चौथी हार पर बोले-चेन्नई के बल्लेबाज सीएसके को गवर्नमेंट जॉब समझते हैं October 08, 2020 at 07:53PM

तीन बार आईपीएल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल-13 में अब तक प्रदर्शन काफी खराब रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। अब तक खेले 6 मैचों में से केवल 2 मैच जीतने में ही सफल रही है। जबकि चार मैच में हारी है। चेन्नई पिछले साल की उपविजेता रही थी। बुधवार को आईपीएल के खेले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया था। इस मैच में 13 वें ओवर तक चेन्नई ने 2 विकेट खोकर 100 रन पूरे कर लिए थे। बावजूद उसके वह 168 रन का टारगेट नहीं बना सकी।

चेन्नई के 10 रन से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने तंज कसा। उन्होंने कहा- चेन्नई के बल्लेबाज सीएसके को गवर्नमेंट जॉब समझते हैं। यह बात उन्होंने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकेट बज से बातचीत में कही। सहवाग पहले भी चेन्नई के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी कर चुके हैं। सहवाग ने कहा- केकेआर की ओर से दी गई टारगेट बनने चाहिए थे। केदार जाधव और रविंद्र जेडजा क्रीज पर थे। लेकिन वह भी कुछ नहीं कर सके।

धोनी 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए थे

कोलकाता ने 168 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। शेन वॉटसन के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टीम को जीत नहीं दिला पाया। वॉटसन ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो से पहले बल्लेबाजी करने आए केदार जाधव 12गेंद पर 7 रन ही बना कर नाबाद रहे थे। खुद धोनी भी 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। टीम के हार के बाद धोनी की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल के मैच में 12 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। चेन्नई को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान 100 रन बन चुके थे।

पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स में शामिल हो सकते हैं 7 फीट 6 इंच लंबे मुदस्सर गुज्जर; उनके पहले मो. इरफान ने पाकिस्तान के लिए 60 वनडे खेले October 08, 2020 at 07:48PM

पाकिस्तान और विश्व क्रिकेट को आने वाले वक्त में अब तक का सबसे ऊंचे कद वाला तेज गेंदबाज मिल सकता है। आपको पाकिस्तान के पेसर मोहम्मद इरफान याद होंगे। उनका कद 7 फीट 1 इंच था। उन्होंने 60 वनडे मैचों में 83 विकेट लिए थे। अब उनसे भी ऊंचे कद वाले मुदस्सर गुज्जर को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम लाहौर कलंदर्स ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है। पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साज सादिक ने मुदस्सर का कद 7 फीट 6 इंच बताया है। भारत के आईपीएल की नकल करते हुए पाकिस्तान ने पीएसएल शुरू की थी।

तेज गेंदबाज हैं मुदस्सर
मुदस्सर की लंबाई या कहें ऊंचाई को लेकर तस्वीर बहुत साफ नहीं है। लाहौर कलंदर्स और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी हाइट 7 फीट 6 इंच बताई है। कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में उनका कद 7 फीट 4 इंच बताया गया है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गुज्जर का कद 7 फीट 5 इंच है। भविष्य में अगर वे पाकिस्तान टीम में शामिल किए जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे लंबे प्लेयर होंगे।

मुदस्सर के मुताबिक, उनका कद ऊपर वाले की मेहरबानी है। यहां वे पैरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।

खुद मुदस्सर क्या कहते हैं
ब्रिटेन के अखबार डेली मेल से बातचीत में मुदस्सर ने कहा- मैं अपनी हाइट को ऊपर वाले की मेहरबानी मानता हूं। हालांकि, डॉक्टर इसे हार्मोनल प्रॉब्लम बताते हैं। इसकी वजह से मैं तेज भाग सकता हूं और आगे चलकर दुनिया का सबसे तेज गेंजबाज बन सकता हूं। मैंने 7 महीने पहले ट्रेनिंग शुरू की थी। महामारी की वजह से यह बीच में बंद हो गई थी। उम्मीद है कि एक दिन मैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला दुनिया का सबसे लंबा बॉलर बनूंगा। प्राइमरी स्कूल में ही मेरा कद 6 फीट हो गया था। मैं कार नहीं चला पाता। जूते का साइज 23.5 है।

इरफान के लिए टीम इंडिया ने ऐसे की थी तैयारी
2015 विश्व कप में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला था। तब इरफान पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। 7 फीट 1 इंच वाले इरफान के पास रफ्तार और उछाल दोनों थे। वे अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान टीम से बाहर हैं। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के पहले नेट्स पर दो स्टूल रखे गए थे। शिखर धवन और रोहित शर्मा को थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट ने इन पर खड़े होकर प्रैक्टिस कराई थी। इसकी वजह यह थी कि इरफान की गेंद करीब 9 फीट की ऊंचाई से रिलीज होती थी। यह आम गेंदबाजों की तुलना में करीब दोगुनी लंबाई थी।

मोहम्मद इरफान (बाएं हाथ में बॉल लिए हुए) ने पाकिस्तान के लिए 60 वनडे खेले और 83 विकेट लिए। कुछ दिनों पहले उन्होंने दावा किया था कि गौतम गंभीर का इंटरनेशनल कॅरियर उनकी वजह से खत्म हुआ। इस दावे का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया था। (फाइल)

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्लैक सलवार कमीज में नजर आ रहे मुदस्सर गुज्जर की हाइट 7 फीट 6 इंच बताई गई है। उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है। (फाइल)

गावसकर की छोटी हाइट पर कॉमेंट: जैक्सन ने की बोलती बंद तो यूजर बोला सॉरी October 08, 2020 at 06:53PM

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ऐंकर नेरोली मिडोज के साथ सुनील गावसकर खड़े थे। पीटरसन लंबे कद के हैं और गावसकर को उनके छोटे कद को लेकर एक यूजर ने मजाक बनाने की कोशिश की।

महान टेस्ट क्रिकेटरों में शुमार सुनील गावसकर को इस खेल की गहरी समझ है और वह कई सीरीज में कॉमेंट्री कर चुके हैं। वह फिलहाल आईपीएल के 13वें सीजन में भी कॉमेंट्री कर रहे हैं। एक यूजर को उनके छोटे कद का मजाक उड़ाना महंगा पड़ गया। बाद में जब सौराष्ट्र के क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन ने उस यूजर की बोलती बंद कर दी तो उसने सॉरी तक कहा। (फोटो- ट्विटर)

गावसकर के छोटे कद का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, जैक्सन ने की बोलती बंद तो यूजर बोला सॉरी

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ऐंकर नेरोली मिडोज के साथ सुनील गावसकर खड़े थे। पीटरसन लंबे कद के हैं और गावसकर को उनके छोटे कद को लेकर एक यूजर ने मजाक बनाने की कोशिश की।

गावसकर के छोटे कद को लेकर मजाक बनाने की कोशिश, पड़ी महंगी
गावसकर के छोटे कद को लेकर मजाक बनाने की कोशिश, पड़ी महंगी

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स ऐंकर नेरोली मिडोज के साथ सुनील गावसकर खड़े थे और IPL कॉमेंट्री कर रहे थे। पीटरसन काफी लंबे कद के खिलाड़ी हैं और गावसकर उनके साथ खड़े होकर काफी छोटे नजर आ रहे थे। ऐसे में गावसकर के छोटे कद को लेकर एक यूजर ने मजाक बनाने की कोशिश की, जो उसे काफी महंगा पड़ गया। (फाइल फोटो)

शेल्डन जैक्सन को नहीं भाया गावसकर पर कॉमेंट
शेल्डन जैक्सन को नहीं भाया गावसकर पर कॉमेंट

सुनील गावसकर पर इस तरह का कॉमेंट सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रोफी खेलने वाले शेल्डन जैक्सन को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने उसे करारा जवाब दिया। जैक्सन ने लिखा, 'हो सकता है गावसकर कद में छोटे हों लेकिन आप यह देखो कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है। ऐसा लंबे कद के लोग भी हासिल नहीं कर सके जो गावसकर ने किया है। काफी नकारात्मकता है, थोड़ी सकरात्मकता फैलाने की कोशिश करें।'

may be in height, but look what he has done and achieved for the country, not many tall men could achieve . your a cricket fan as of what i learn n see from your tweets there's already alot of negativity, try to spread a little positivity please🙏please https://t.co/wLYHOWYPbP
— Sheldon Jackson (@ShelJackson27) October 8, 2020

thanks brother , your a true lover of the great game⭐️
— Sheldon Jackson (@ShelJackson27) October 8, 2020

महान क्रिकेटरों में शामिल हैं सुनील गावसकर
महान क्रिकेटरों में शामिल हैं सुनील गावसकर

सुनील गावसकर का कद 5 फीट 4 इंच है लेकिन उनके नाम कई क्रिकेट रेकॉर्ड हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन और 30 शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर हैं। गावसकर ने टेस्ट क्रिकेट करियर में 34 शतक ठोके हैं और कुल 10122 रन बनाए। उनके नाम 108 वनडे मैचों में 3092 रन दर्ज हैं जिसमें 27 अर्धशतक शामिल हैं।

जहीर को बर्थडे विश, सचिन बोले- अब तो जन्म की सही तारीख बता दो October 08, 2020 at 06:19PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय पेसर को उनके बर्थडे पर कई दिग्गजों ने विश किया। इस मौके पर 'गॉड ऑफ क्रिकेट' ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं लेकिन उनसे जन्म की तारीख सही बताने को कहा। सचिन ने 7 अक्टूबर के बजाय 8 को ट्वीट कर जहीर को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर पूर्व पेसर के बर्थडे को लेकर कई कॉमेंट्स आए। पढ़ें, कई क्रिकेट रेकॉर्ड्स के बादशाह सचिन ने जहीर से उनके जन्म की तारीख को लेकर राज खोलने को कहा। सचिन ने लिखा, 'यहां भी रिवर्स स्विंग जैक! अब बता भी दो लोगों को कि आपका जन्मदिन आज होता है सात तारीख को नहीं। तुम्हें जन्मदिन बहुत मुबारक हो दोस्त।' इससे पहले ज्यादातर लोगों ने 7 अक्टूबर को ही जहीर को बर्थडे विश किया था। उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) ने भी 7 अक्टूबर को ही जन्मदिन की बधाई दी थी। जहीर ने 92 टेस्ट मैचों में 311, 200 वनडे में 282 और टी20 इंटरनैशनल करियर में 17 विकेट हासिल किए। वह साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे।