Thursday, July 23, 2020

युवेंटस ने उडिनेस के खिलाफ मैच गंवाया, 9वें खिताब के लिए इंतजार बढ़ा; सीरो ने गोल के मामले में रोनाल्डो को पीछे छोड़ा July 23, 2020 at 07:43PM

इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए में युवेंटस को उडिनेस के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यदि युवेंटस मैच जीतता तो 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लेता, लेकिन हार के साथ टीम को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में लाजियो टीम ने कैगलियरी को 2-1 से शिकस्त दी।

दूसरे मैच में लाजियो के सीरो इमोबाइल ने 60वें मिनट में गोल किया। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 31 गोल कर दिए। सीरो ने युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो को अब तक 30 गोल हैं।

एक्स्ट्रा टाइम में सेको के गोल से हारा युवेंटस
वहीं, युवेंटस की ओर से मैच में पहला गोल टीम के मथाइस डी लिट ने 42वें मिनट में किया था। इसके बाद 52वें मिनट में उडिनेस के इलिजा नेस्तोरोविस्की ने गोल करते हुए मैच बराबर कर दिया। इसके मुकाबले के एक्स्ट्रा टाइम (90+2वें) में सेको फोफाना ने गोल करते हुए मैच उडिनेस के नाम कर दिया।

पॉइंट टेबल में युवेंटस टॉप पर काबिज
दोनों मुकाबलों के बाद युवेंटस 35 मैच में 80 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है। टीम ने 25 मैच जीते, 5 हारे और इतने ही ड्रॉ खेले हैं। पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर 74 अंक के साथ अटलांटा है। इस टीम ने 35 में से 22 मैच जीते और 5 हारे हैं, जबकि 8 ड्रॉ खेले हैं।

टीम मैच जीते हारे ड्रॉ पॉइंट
युवेंटस 35 25 5 5 80
अटलांटा 35 22 5 8 74
इंटर मिलान 35 21 4 10 73
लाजियो 35 22 7 6 72
रोमा 35 18 10 7 61


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फुटबॉल लीग सीरी-ए के इस सीजन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (बीच में) 30 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लाजियो के सीरो इमोबाइल उनसे सिर्फ 1 गोल आगे हैं।

तीसरा टेस्ट: कैसी है पिच, मौसम और प्लेइंग XI, जानें July 23, 2020 at 06:58PM

मैनचेस्टरमेजबान इंग्लैंड ने करिश्माई ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के चमत्कारिक खेल से पिछला टेस्ट मैच जीता था। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के साथ सीरीज में बराबरी की थी। टीम मैनेजमेंट ने हालांकि बाद में संकेत दिए थे कि शायद स्टोक्स को अगले मैच में आराम दिया जाए। इधर, पिछले मैच में आराम करने वाले जेम्स एंडरसन एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने की सजा भुगतने के बाद पेस बोलर जोफ्रा आर्चर भी कमर कस चुके हैं। आज से शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में पेस बोलिंग अटैक को लेकर इंग्लिश थिंक-टैंक असंमजस में है। बावजूद इसके टीम बढ़े मनोबल के साथ उतरने को तैयार होगी, इसमें कोई दो राय नहीं। उधर, वेस्टइंडीज के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय बनी है और ऐसे में दोनों टीमों की अंतिम इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पढ़ें- मौसम: मैच के पांचों दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और इस दौरान कभी-कभी बारिश भी हो सकती है। चौथे दिन भारी बारिश का अनुमान है पिच: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस का मानना है कि ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच का मिजाज बदल गया है। पिछले टेस्ट मैच के बाद संभव है कि यहां स्पिनर्स का भी अहम रोल हो नंबर्स गेम
  • 1988 के बाद से इंग्लैंड में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है वेस्टइंडीज की टीम।
  • 1995 के बाद से विदेशी सरजमीं पर केवल तीन बार ही वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट की पहली पारी में बढ़त बना पाई है।
पढ़ें: टेस्ट रैंकिंग्स
  • इंग्लैंड - 4
  • वेस्टइंडीज - 8
आमने-सामने
  • कुल टेस्ट: 159
  • इंग्लैंड जीता- 50
  • वेस्टइंडीज जीता- 58
  • ड्रॉ - 51
संभावित प्लेइंग XIइंग्लैंड: जो रूट, (कप्तान), रोरी बर्न्स, डॉम सिब्ली, बेन स्टोक्स, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), जॉन कैंपबेल, क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, शामार ब्रुक्स, रोस्टन चेज, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच, अल्जारी जोसफ, केमार रोच, शेनोन ग्रैब्रियल

श्राबनी नंदा कोरोना के बीच किसी टूर्नामेंट में शामिल होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं, जमैका में 100 मीटर रेस 11.78 सेकंड में पूरी की July 23, 2020 at 06:26PM

इंडियन स्प्रिंटर श्राबनी नंदा (29) ने कोरोनावायरस के बीच ट्रैक पर वापसी कर ली है। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। नंदा जमैका के एमवीपी ट्रैक क्लब में ट्रेनिंग कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक टूर्नामेंट में भाग लिया। यहां उन्होंने 100 मीटर रेस को 11.78 सेकंड में पूरी किया।

नंदा से अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद है। यह गेम्स इसी साल जुलाई में होने थे, लेकिन कोरोना के कारण टाल दिए गए। अब यह ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होंगे।

दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन थॉम्पसन ने रेस जीती
महिलाओं की रेस में नंदा के अलावा दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन एलीने थॉम्पसन हेराह और शेली एन फ्रेजर प्रीस ने भी भाग लिया। यह रेस थॉम्पसन ने 11.19 सेंकड का समय निकालकर जीती। ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए 100 मीटर रेस को 11.15 सेकंड में पूरा करना है। यदि नंदा इस समय में रेस पूरी कर भी लेतीं तब भी ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती, क्योंकि वर्ल्ड एथलेटिक्स ने नवंबर तक सभी क्वालिफाई टूर्नामेंट टाल दिए हैं।

2016 रियो ओलिंपिक में छठे नंबर पर रहीं थी नंदा
नंदा ने 2008 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 4*400 मीटर रिले टीम में गोल्ड मेडल जीता था। यह गेम्स पुणे में ही हुए थे। इसके अलावा नंदा 2016 रियो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस दौरान वे छठे नंबर पर रही थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्राबनी नंदा 2016 रियो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस दौरान वे छठे नंबर पर रही थीं। -फाइल फोटो

ENG vs WI: जानें, कौन किसपर पड़ रहा भारी July 23, 2020 at 06:07PM

मैनचेस्टरकरिश्माई बेन स्टोक्स के चमत्कारिक खेल से पिछले मैच में सीरीज बराबर करने वाला इंग्लैंड शुक्रवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर बने असंमजस के बावजूद बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगा। वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय बनी है और ऐसे में दोनों टीमों की अंतिम एकादश में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वेस्टइंडीज ने साउथैम्पटन में पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीता था लेकिन इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में ही जैव सुरक्षित वातावरण में खेले गए दूसरे मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करायी। वेस्टइंडीज को अगर विजडन ट्रोफी अपने पास बरकरार रखनी है तो उसे तीसरे मैच को कम से कम ड्रा करवाना होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने पर जेसन होल्डर की टीम 1988 के बाद इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने वाली पहली कैरेबियाई टीम बन जाएगी। बारिश का कहर यहां भी पहले दोनों मैच बारिश से प्रभावित रहे और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरे मैच पर भी खराब मौसम का असर पड़ सकता है। दूसरे टेस्ट मैच में बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया था। इसके बावजूद अगर इंग्लैंड जीत दर्ज करने में सफल रहा तो उसमें स्टोक्स और गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। स्टोक्स ने इस मैच में 176 और नाबाद 78 रन की पारियां खेली और तीन विकेट भी लिए लेकिन इंग्लैंड की रोटेशन की नीति के बावजूद उन्हें विश्राम नहीं दिया जाएगा। पढ़ें- इंग्लैंड की बोलिंग में हो सकता है बदलावइंग्लैंड में मैच की पूर्व संध्या पर अपनी 14 सदस्यीय टीम घोषित करके साफ कर दिया कि वह बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करेगा लेकिन गेंदबाजों का चयन अब भी उसके लिए सरदर्द बना हुआ है। जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 25 वर्षीय आर्चर को कोविड-19 जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था। एंडरसन और वुड को उस मैच में विश्राम दिया गया था। तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड किस तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरता है यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि ब्रॉड, करन और वोक्स ने दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इंग्लैंड ने हालांकि खराब फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को इस तरह से एक और मौका दिया गया है। स्पिनर डॉम बेस को उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में बरकरार रखा गया है। पढ़ें- वेस्टइंडीज टीम में हो सकता है बदलाववेस्टइंडीज जरूर सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और शाई होप की फॉर्म से चिंतित है। कैंपबेल चार पारियों में 52 जबकि होप ने 57 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन को निराशाजनक करार दिया था। सिमंस ने कहा, ‘यह निराशाजनक है। हमारे गेंदबाज अच्छी भूमिका निभा रहे हैं लेकिन हमारे बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने की जरूरत है।’ वेस्टइंडीज ऐसे में जोशुआ डा सिल्वा और शेन मोजली को मौका दे सकता है। मोजली ने टेस्ट सीरीज से पूर्व अपनी टीम के बीच ही खेले गए अभ्यास मैच में 40 और नाबाद 83 रन बनाए थे। नक्रुमाह बोनर भी दावेदार हैं जो लेग स्पिन भी करा लेते हैं। कैरेबियाई टीम के गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव की संभावना है। ओल्ड ट्रैफर्ड के विकेट से स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में वेस्टइंडीज स्पिनर राहकीम कार्नवाल को मौका दे सकता है। टीमें इस प्रकार हैं इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जॉक क्राउली, सैम करन, ओली पोप, डोम सिब्ली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान) जॉन कैंपबेल, क्रेग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डॉवरिच (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनोन गेब्रियल, राहकीम कार्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा, शेन मोजली, नक्रुमाह बोनर में से।