Friday, May 8, 2020
देखें: जब करते थे पहलवानी... शिखर-रैना की तस्वीर May 08, 2020 at 08:51PM
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुराना वीडियो पोस्ट कर कोहली से सवाल पूछा- क्या ये आपके द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ गेंद है May 08, 2020 at 06:46PM
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) नेट्विटर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का 2018 के इंग्लैंड दौरे पर आउट होने का पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें कोहली स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। ऐसे आउट होने की हैरानी उनके चेहरे पर साफ नजर आई थी।
ईसीबी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखकर भारतीय कप्तान से सवाल पूछा- क्या ये आपके द्वारा खेली गई अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी?
2018 की सीरीज में राशिद ने कोहली को 2 बार आउट किया
कोहली उस मैच में 71 रन पर खेल रहे थे और अपने 36वें शतक के करीब थे। लेकिन राशिद की इस गेंद ने उन्हें शतक बनाने से रोक दिया। संयोग से कोहली को उस वनडे सीरीज में लगातार तीन मैचों में स्पिनर्स ने ही आउट किया था।पहले और तीसरे वनडे में राशिद तो दूसरे मैच में ऑफ स्पिनर मोईन अली ने उनका विकेट हासिल किया।
2014 में स्पिनर्स ने ही लगातार 3 मैच में कोहली को आउट किया
कोहली अपने करियर में दूसरी बार लगातार तीन मैचों में फिरकी गेंदबाज की गेंद पर आउट हुए थे। इससे पहले 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन मैच में स्पिनर ने उनका विकेट लिया था।
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक लगाए हैं
विराट अब तक 248 वनडे में करीब 60 की औसत से 11867 रन बना चुके हैं। उन्होंने अब तक 43 शतक लगाए हैं। भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 वनडे में 45.30 की औसत से 1178 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट बोल्ड! वीडियो दिखा इंग्लैंड क्रिकेट ने पूछा सवाल May 08, 2020 at 08:08PM
चीफ सिलेक्टर जोशी का बोर्ड को सुझाव- टी-20 टूर्नामेंट से हो घरेलू सीजन की शुरुआत, ताकि वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ी तैयार हो सकें May 08, 2020 at 05:24PM
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को नए सीजन की शुरुआत टी-20 से करने का सुझाव दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों नेशनल सिलेक्शन कमेटी कीबैठक हुई थी। इसमें जोशी ने यह प्रस्ताव दिया था। अगर बोर्ड इस पर सहमत होता है तो आमतौर पर अगस्त में शुरू होने वाले नए सीजन का आगाज सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से हो सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में मदद मिलेगी
सिलेक्शन कमेटी के मुताबिक, इससे खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो सकेंगे। इस सालऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में यह टूर्नामेंट खेला जाना है। वहीं, खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारी का भी मौका मिल जाएगा। हालांकि, अभी आईपीएल का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। लेकिन मौजूदा हालात, फ्यूचर टूर प्रोग्राम को देखते हुए लीग के सितंबर-अक्टूबर में होने की उम्मीद है।
रोहित, कोहली जैसे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिलेगा
ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेने को प्राथमिकता नहीं देते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें इसके जरिए प्रैक्टिस का मौका मिलेगा। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे कई बड़े खिलाड़ी अपनी घरेलू टीमों की तरफ से उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो विराट 2013 के बाद पहली बार दिल्ली की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।
धोनी भी घरेलू लीग से टी-20 में वापसी कर सकते हैं
कोहली पिछली बार 2013 में एनकेपी चैलेंजर ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेले थे। वहीं, 9 महीने से क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल से पहले टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं।
खाली स्टेडियम में मुश्ताक अली टूर्नामेंट कराया जा सकता है
अगर बीसीसीआई सिलेक्शन कमेटी के सुझाव मान लेती है तो उसे घरेलू टी-20 लीग के आयोजन में परेशानी नहीं होगी। क्योंकि लीग के सभी मैच लाइव नहीं दिखाए जाते। ऐसे में खाली स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को कराने में बोर्ड को कोई परेशानी भी नहीं होगी।हालांकि, घरेलू टी-20 लीग को लेकर आए सुझाव और आईपीएल के भविष्य पर बोर्ड 17
मई के बाद ही कोई फैसला लेगा। इसी दिन लॉकडाउन-3 की मियाद खत्म हो रही है।
पिछले साल नवंबर में हुआ था घरेलू टी-20 टूर्नामेंट
बता दें कि पिछले साल अगस्त में 2019-20 सीजन की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से हुई थी। सितंबर-अक्टूबर में विजय हजारे और नवंबर में देवधर ट्रॉफी खेली गई। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट हुआ। इसी साल मार्च में रणजी ट्रॉफी का फाइनल हुआ। हालांकि, कोरोना की वजह से ईरानी कप नहीं खेला जा सका। इसमें रणजी ट्रॉफी चैम्पियन सौराष्ट्र और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला होना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today