Friday, February 7, 2020

..तो बुमराह की गेंदों को पढ़ना सीख गए बल्लेबाज? February 07, 2020 at 08:59PM

ऑकलैंडभारतीय पेसर को न्यू जीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में सीरीज के दूसरे वनडे में शनिवार को भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले सके। यह बुमराह का लगातार तीसरा वनडे इंटरनैशनल मैच रहा जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। बुमराह के साथ ऐसा पहली बार हुआ कि लगातार 3 वनडे में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इससे पिछले वनडे में न्यू जीलैंड के खिलाफ ही उन्होंने हैमिल्टन में 10 ओवर में 53 रन लुटाए लेकिन विकेट नहीं मिल सका। वह मुकाबला भारत 347 रन बनाकर हार गया था। पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में भी वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। इसी साल 19 जनवरी को खेले गए उस वनडे में बुमराह ने 10 ओवर में केवल 38 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। चोट के बाद बुमराह ने अब तक 5 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं जिनमें केवल 1 विकेट लिया। इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.13 की रही। उन्होंने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में 1 विकेट लिया था। तब से अब तक वह कोई विकेट नहीं ले सके हैं। न्यू जीलैंड ने ऑकलैंड वनडे में 8 विकेट पर 273 रन बनाए। मैच में स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि पेसर शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने भी 1 विकेट लिया।

विडियो- बर्थडे गिफ्ट में मिली इतनी महंगी कार, रोनाल्डो हैरान February 07, 2020 at 08:51PM

तुरिनपुर्तगाली फुटबॉल सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज ने उनके 35वें जन्मदिन पर 6.50 करोड़ रुपए की चमचमाती कार गिफ्ट की है। इटली के क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो अपने जन्मदिन के दिन जब तुरिन के एक होटल से रोड्रिगेज और अपने बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर के साथ डिनर करके बाहर निकले तो अपने सामने आई नई मर्सेडीज ब्राबस 800 वाइडस्टार () को देखकर दंग रह गए। मर्सेडीज द्वारा बनाए जाने वाली इस जीप की कीमत तकरीबन नौ लाख डॉलर है और यह 800 हार्सपावर की ताकत पैदा करती है। यह जीप मात्र 2.9 सेकंड में शून्य से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। रोनाल्डो ने इटेलियन फुटबॉल में हाल ही में अपना 50वां गोल किया है। रोनाल्डो ने अपने क्लब के लिए सभी इवेंट्स में 70 मैच खेले हैं। वह इटेलियन फुटबॉल के इतिहास में सबसे तेजी से 50 गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो से पहले एसी मिलान के यूक्रेनी लेजेंड आंद्रेई शेवेंको ने 2001 में 69 मैचों में 50 गोल किए थे।

भारत ने 2 गेंद पहले अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया; ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया February 07, 2020 at 08:41PM

खेल डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को तीन देशों की टी-20 सीरीज के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया। यह टी-20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने दो गेंद पहले ही 177 बनाकर जीत दर्ज की। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, 16 साल की शेफाली वर्मा ने 28 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। 93 रन की पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एश्ले गार्डनर मैन ऑफ द मैच रहीं।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट शून्य पर गिरा

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान हरमनप्रीत का यह फैसला सही साबित होता भी दिखा। क्योंकि मैच की तीसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता मिल गई। एलिसा हिली बिना खाता खोले आउट हो गईं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर के पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसी स्कोर पर हरलीन देओल ने मूनी को मंधाना के हाथों कैच आउट करा दिया। उन्होंने 16 रन बनाए। हालांकि, दूसरे छोर पर गार्डनर ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। उन्होंने आउट होने से पहले 57 गेंद पर 93 रन बनाए। आखिरी के कुछ ओवरों में कप्तान मेग लैनिन ने तेजी से 37 रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 173 तक पहुंचा दिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो, राजेश्वरी गायकवाड़, आरपी यादव और हरलीन ने 1-1 विकेट लिया।

##

शेफाली-मंधाना की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े

जवाब में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। इसी स्कोर पर शेफाली आउट हो गईं। उन्होंने 49 रन बनाए।इसके बाद मंधाना ने जेमिमा रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 174 रन के टारगेट को पूरा कर लिया। जेमिमा ने 19 गेंद पर 30 रन, जबकि हरमनप्रीत ने 20 रन बनाए।

भारत की ट्राई सीरीज में दूसरी जीत

भारत की ट्राई सीरीज में यह दूसरी जीत है। अब तक उसने 4 मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने 3 में से दो मैच जीते हैं, जबकिमेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 1 मुकाबला ही जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना।

पाक क्रिकेटर ने कहा- सिर्फ विराट महान बनने योग्य February 07, 2020 at 08:00PM

कराचीपाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि भारतीय कप्तान मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रेकॉर्ड तोड़कर लेजंड बन सकते हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि कोहली मौजूदा पीढ़ी के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कई रेकॉर्ड तोड़कर एक लेजंड बन सकते हैं।’ उन्होंने पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटरों पर निराशा जताते हुए कहा, ‘मौजूदा पाकिस्तानी टीम में 80 और 90 के दशक जैसे मैच विनर नहीं है। हमारे समय में कई मैच विनर होते थे।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। इसकी शुरुआत सौरव गांगुली ने की थी। यही वजह है कि भारत ने इतने बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं और उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी जबरदस्त है।’