Monday, December 20, 2021

PM ने श्रीकांत को सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई, कहा- आपकी जीत कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी December 20, 2021 at 12:15AM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) को वर्ल्ड चैंपियनशिप (BWF World Championship) में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है। पीएम का कहना है कि श्रीकांत की जीत से खिलाड़ी प्रेरित होंगे। पीएम ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ' किदांबी श्रीकांत को ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई। यह जीत कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और बैडमिंटन के प्रति उनमें लगाव बढ़ाएंगी।' श्रीकांत ने रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रजत (K ) पदक अपने नाम किया। उन्हें खिताबी मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यूऊ से 15-21 20-22 से हार मिली।यह मुकाबला 43 मिनट तक चला। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत पहले भारतीय हैं। उनसे पहले प्रकाश पादुकोण, बी साइ प्रणीत (B Sai Praneeth) कांस्य पदक जीत चुके हैं जबकि लक्ष्य सेन ने इस बार कांस्य पदक अपने नाम किया। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत पहले गेम में 9-3 से आगे थे लेकिन सिंगापुर के उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी वापसी की। श्रीकांत ने पहला गेम सिर्फ 16 मिनट में गंवा दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम में बेहतर संघर्ष किया लेकिन लोह कीन यू ने दमदार प्रदर्शन किया और विजेता बनकर उभरे। सिंगापुर के इस 24 साल के खिलाड़ी ने पुरुष एकल स्पर्धा में इससे पहले दुनिया के नंबर एक और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन को हराकर चौंका दिया था। श्रीकांत ने शनिवार को हमवतन लक्ष्य सेन पर जीत के बाद चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

आईपीएल 2022- फरवरी के पहले सप्ताह में होगी खिलाड़ियों की नीलामी: रिपोर्ट्स December 19, 2021 at 11:49PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की नीलामी को लेकर काफी गहमागहमी है। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक खबर आ रही है कि आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने फैसला किया है कि के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। दो नई टीमों के लिए ड्राफ्ट चुनने की समय-सीमा भी दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। क्रिकेटडॉटकॉम के मुताबिक आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने सभी टीमों को इसकी डिटेल पहले ही दे दी है। हालांकि कुछ मामलों को लेकर चल रहीं दुविधाओं के चलते आईपीएल ने नीलामी की प्रक्रिया कुछ सप्ताह के लिए टालने का ही फैसला किया। सीवीसी ने यह भी साफ कर दिया है कि पहले की बड़ी नीलामी की तरह इस बार की नीलामी भी दो दिन ही चलेगी। दरअसल, इस बार आईपीएल में दो नई टीमें भी शामिल हुई हैं। इसका अर्थ है कि यह ऑक्शन 2018 की नीलामी से बडा होगा। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह नीलानी बैंगलोर या हैदराबाद में हो सकती है। उम्मीद है कि फरवरी 2022 के पहले हफ्ते में यह ऑक्शन हो सकता है।

बेकार गया बटलर का संघर्ष:एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे, पिंक बॉल टेस्ट में ENG को 275 रनों से हराया December 19, 2021 at 11:06PM

श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अग्नि परीक्षा:बोर्ड हुआ सख्त, यो-यो टेस्ट में 8 मिनट में दौड़ना होगा 2 किलोमीटर; नहीं दौड़े तो कटेंगे पैसे December 19, 2021 at 11:13PM