Sunday, March 28, 2021

India vs England: तीसरे वनडे में भी इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला March 27, 2021 at 09:08PM

पुणे भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने एक बार फिर टॉस जीता है। कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। एक बार फिर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। बीते मैच में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए कुलदीप यादव के स्थान पर तेज गेंदबाज टी.नटराजन को मौका मिला है। भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी. नटराजन इंग्लैंड टीम प्लेइंग इलेवन जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, आदिल रशीद, रीसे टॉपली, मार्क वुड भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 336 का स्कोर बनाया जिसे इंग्लैंड ने आसानी से पार कर लिया। सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली ऐंड कंपनी की नजरें सीरीज पर होंगी। भारत ने टेस्ट और टी20 सीरीज अपने नाम की थी। अब टीम वनडे सीरीज में जीत हासिल करना चाहेगी। टीम इस मैच में बदले हुए तेवरों और नई रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से खेलेगी।

शूटिंग वर्ल्डकप:25 मीटर एयर पिस्टल रैपिड फायर मेन्स इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता;  ट्रैप में भारतीय पुरुष और महिला टीम फाइनल में पहुंची March 27, 2021 at 09:16PM

POLL: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे में किस टीम का पलड़ा है भारी? March 27, 2021 at 08:01PM

POLL: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे में किस टीम का पलड़ा है भारी?

हैपी बर्थडे पॉली उमरीगर- भारत के लिए पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज March 27, 2021 at 08:50PM

नई दिल्ली पॉली उमरीगर को भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। आज ही के दिन सन 1926 को महाराष्ट्र के शोलापुर में उनका जन्म हुआ था। दाएं हाथ के बल्लेबाज उमरीगर आम तौर पर नंबर तीन या पांच पर बैटिंग करते थे। उमरीकर के कट और ड्राइव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना टेस्ट मैच 1948 में खेला था। सुनील गावसकर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट में पॉली उमरीगर के नाम ही ज्यादातर रेकॉर्ड थे। उमरीगर ने अपने टेस्ट करियर की धीमी शुरुआत की। मद्रास में भारत की पहली टेस्ट जीत में उन्होंने शानदार 130 रन बनाए। भारत ने 25वें प्रयास में टेस्ट जीत हासिल की थी। उन्हें इस मैच में खेलने का मौका भी संयोग से मिला था। हेमू अधिकारी मैच से पहले चोटिल हो गए थे। उनकी कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने लगातार तीन सेंचुरी लगाने (पाकिस्तान और इंग्लैंड) का कारनामा भी किया था। लेकिन एक चीज जिसकी वजह से उनका नाम हमेशा के लिए रेकॉर्ड बुक में दर्ज है वह है भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक। उमरीगर ने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 223 रन बनाए। उन्होंने 59 टेस्ट मैचों में 42.22 के औसत से 3631 रन बनाए। 12 शतक और 14 अर्धशतक भी जमाए। उनके नाम 35 विकेट भी दर्ज हैं। वह अच्छे कप्तान भी थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली। उन्होंने 1958-59 से 1962-63 के बीच लगातार पांच बार चैंपियन बनने वाली टीम का मुंबई (तब बॉम्बे) की टीम का नेतृत्व किया।