Monday, December 28, 2020

शाह ने पूर्व वित्त मंत्री की मूर्ति का अनावरण किया, बोले- संकट में बड़े भाई की तरह उबारा December 27, 2020 at 09:33PM

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब वे संकट में पड़े तो बड़े भाई की तरह उबारा। बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रहे जेटली 1999 से 2013 तक DDCA के अध्यक्ष रहे। उनके बाद रजत शर्मा DDCA प्रेसिडेंट बने। उन्होंने इस्तीफा दिया तो जेटली के बेटे रोहन को बिना विरोध अध्यक्ष चुना गया।

'जेटली जी हर सवाल का सटीक जवाब देते थे'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'जेटली जी मोदी के अनन्य साथी रहे। जेटली जी तर्कों के साथ संसद में बात रखते थे। भारत की आर्थिक गति तेज करने का काम उन्होंने किया। सालों तक संसद में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया। लोगों को साथ लेकर चले। जेटली जी बहुत तार्किक नेता थे। हर सवाल का सटीक जवाब देते थे।'

'पर्दे के पीछे रहकर IPL का मजबूत ढांचा बनाया'
अमित शाह ने कहा, 'जेटली जी ने पर्दे के पीछे रहकर IPL का मजबूत ढांचा बनाया। एक समय था जब बच्चा क्रिकेट खेलने जाता था तो माता-पिता कहते थे कि पढ़ाई कौन करेगा। आज बच्चे क्रिकेट को करियर बना रहे हैं। वे मुझसे उम्र में बड़े थे, जब मैं संकट में पड़ा तो बड़े भाई की तरह मुझे उबारा। लोग क्या कहेंगे, इस बात को छोड़कर मेरी मदद की।'

शाह ने कहा, 'क्रिकेट में दो तरह का योगदान होता है। एक- जो खेलकर देश को सम्मान दिलाते हैं। दूसरे वे जो खेलने के लिए माहौल बनाते हैं। जेटली जी ने खेल के लिए माहौल बनाया।'

जेटली की मूर्ति को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि कुछ दिन पहले अरुण जेटली की मूर्ति लगाए जाने से नाराज पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) छोड़ दी थी। बेदी का कहना था कि जेटली चापलूसों से घिरे रहते थे। वे काबिल नेता जरूर थे, लेकिन एक गूगल सर्च से पता चल जाएगा कि जेटली के वक्त DDCA में कितना करप्शन हुआ। नाकामियों को भुलाया जाता है, इस तरह प्रतिमा लगाकर नाकामियों का जश्न नहीं मनाया जाता।

बेदी बोले- स्टेडियम का नाम बदला तो लगा कि कुछ अच्छा होगा
जेटली का पिछले साल 24 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2019 को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया था। इस बारे में बेदी ने रोहन जेटली को लिखी चिट्‌ठी में कहा, 'जब जल्दबाजी में कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम किया गया, तब उम्मीद थी कि कुछ अच्छा होगा, लेकिन मैं गलत था। अब सुन रहा हूं कि वहां उनकी एक प्रतिमा लगाई जाएगी। मैं इससे बिल्कुल राजी नहीं हूं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि जेटली संसद में तर्कों के साथ अपनी बात रखते थे।

जीत का जश्न नहीं, गावसकर ने दी रहाणे को दी अहम सलाह और पेन के विकेट पर ये कहा December 27, 2020 at 09:52PM

मेलबर्न टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रहे ने मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारत को जीतना है तो सुबह के पहले 10 ओवर के भीतर ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए चार विकेट चटकाने होंगे। गावसकर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को आउट दिए जाने के फैसले को भी सही बताया। मैच के बाद गावसकर ने रहाणे की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा - अंजिक्य रहाणे जल्दी फैसले लेने वालों में नहीं है। जिस तरह से फील्डिंग सजाई और बोलिंग चेंज की, उसकी तारीफ करनी होगी। उमेश यादव के जाने के बाद भारत के पास सिर्फ चार बोलर थे। ऐसे हालात में रहाणे ने जिस तरह से स्ट्रेटेजी बनाई और ऑस्ट्रेलिया को घेर लिया वो काबिले तारीफ है। आर अश्विन ने अपनी गति धीमी कर दी और गेंद को हवा दे रहे हैं। इससे जबर्दस्त फायदा हुआ है। ऑफ और मिडल स्टंप पर टप्पा देने से कामयाबी मिल रही है। इस ट्रिक ने काम किया है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा उभर कर सामने आए। वह हमेशा बोलिंग ऑलराउंडर रहे। आठवें नंबर पर आते थे बैटिंग करने। पिछले दो साल से एप्रोच बदला है। अब वह छठे पायदान पर आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी भी लगाई। अब वो बैट्समैन की तरह सोचने लगे हैं। फिर बोलिंग देखिए। पिच से थोड़ी मदद मिल जाए तो वो घातक हैं। पढ़ें- अब रहाणे को चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जल्दी समेटना होगा। इतिहास गवाह है कि भारतीय बोलर आखिरी चार बल्लेबाज को आउट करने में कई बार काफी समय लेते हैं। मेरा मानना है कि मेलबर्न में 150 रनों से ज्यादा चेस करना मुश्किल होगा। पढ़ें- टिम पेन के कॉट बिहाइंड वाले फैसले पर गावसकर ने कहा कि स्निकोमीटर को सही मानना चाहिए। साइमन टॉफल ने मुझसे कहा कि हॉट स्पॉट के बाद अगर स्निको में कुछ दिख रहा है तो थर्ड अंपायर आउट देगा ही। मुझे नहीं लगता कि कोई कंट्रोवर्सी होनी चाहिए। मैं ही नहीं सब मानते हैं कि वह आउट थे। पहली पारी में टिम पेन रन आउट थे, तब तो दिया नहीं गया। दूसरी इनिंग में आउट थे और आउट दिए गए।

2 रन की लीड, बस 4 विकेट बाकीः मेलबर्न में बन गया कंगारुओं से बदले का मौका December 27, 2020 at 09:01PM

मेलबर्नभारतीय गेंदबाजों ने मेलबर्न में भी धांसू प्रदर्शन जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 133 रनों पर 6 विकेट गिराते हुए जबरदस्त दबाव बना दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पैट कमिंस (15*) और कैमरन ग्रीन (17*) मैदान पर थे, जबकि कंगारू टीम के पास दो रनों की ही बढ़त है। भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने दो, जसप्रीत बुमराह, अश्विन, सिराज और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटका है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एडिलेड में मिली करारी हार का हिसाब बराबर करने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर समेट दी थी। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (112) के धांसू शतक और रविंद्र जडेजा (57) जोरदार फिफ्टी के दम पर 326 रन बनाए। अब जब ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिर चुके हैं तो टीम इंडिया के पास चौथे दिन उसे कम से कम रन पर समेटकर आसानी से जीत दर्ज करने का मौका है। बता दें कि एडिलेड में 8 विकेट की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे है। पढ़ें- उमेश यादव ने दिलाया ब्रेक थ्रूऑस्ट्रेलिया की जब पारी शुरू हुई तो उमेश ने अपने दूसरे ओवर में ही जो बर्न्स (चार) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बर्न्स को विश्वास नहीं था कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गई है और उन्होंने डीआरएस का सहारा लिया। रीप्ले से साफ हो गया कि गेंद उनके बल्ले को चूमकर गई थी और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने एक रिव्यू गंवा दिया। रहाणे ने ऑफ स्पिनर अश्विन को गेंद सौंपने में देर नहीं लगायी और उन्होंने फिर से अपना करिश्मा दिखाते हुए मार्नस लाबुशाने (28) को अपनी कैरम बॉल के जाल में फंसाया। पढ़ें- उमेश हुए चोटिलहालांकि, इस दौरान उमेश के चोटिल होने से हालांकि भारत की चिंता बढ़ गई है जो पहले ही मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की चोटों से परेशान है। उमेश अपना चौथा ओवर करते समय लड़खड़ा गए और उन्हें दर्द के कारण लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद कप्तान रहाणे ने अश्विन और रविंद्र जडेजा को बुमराह और सिराज के साथ रोटेट करना शुरू किया। जडेजा ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए भारत को सफलता भी दिलाई। पढ़ें- बुमराह और जडेजा ने किया कमालदूसरे सत्र के बाद का खेल जब शुरू हुआ तो बुमराह ने मोर्चा संभाला और स्टीव स्मिथ (8) को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद ऐसी थी कि स्मिथ को अपने बोल्ड होने का पता ही नहीं चला। यह विकेट 71 रनों के टीम स्कोर पर गिरा था। इसके बाद जडेजा ने ओपनर वेड (40) को LBW किया तो ट्रैविस हेड (17) को मोहम्मद सिराज ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान टिम पेन के बल्ले का किनारा लेती जडेजा की गेंद पंत के दस्ताने में जा समाई और उन्हें महज 1 रन पर पविलियन लौटना पड़ गया। पढ़ें- भारत की पारी का रोमांचइससे पहले रहाणे की आकर्षक शतकीय पारी का रन आउट होने से निराशाजनक अंत हुआ। भारत ने सुबह पांच विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन पहले सत्र में केवल 49 रन जोड़े और इस बीच अपने बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए। रहाणे की शानदार पारी का अंत रन आउट होने से हुआ। वह टेस्ट मैचों में पहली बार रन आउट हुए। उन्होंने 223 गेंदें खेली तथा 12 चौके लगाए। रहाणे ने जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। इसके बाद भारतीय टीम 326 रनों पर सिमट गई।

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय 'पंच' से कंगारू बेदम, फोटोज में देखें कैसे पस्‍त हुआ ऑस्‍ट्रेलिया December 27, 2020 at 09:11PM

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट शुरू होने से पहले शेन वॉर्न ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम एमसीजी पर भारत की धज्जियां उड़ा देगी, मगर हुआ ठीक इसका उलटा। पेस हो या स्पिन, दोनों ओर से भारत ने ऐसा जाल बिछाया कि ऑस्‍ट्रेलियाई फंसते चले गए। पहली पारी में 131 रनों से पिछड़ने के बाद कंगारू जब दोबारा बल्‍लेबाजी करने आए तो हालात जरा भी नहीं बदले। नियमित अंतराल पर भारतीय गेंदबाज विकेट लेते रहे। भारत के पांचों गेंदबाजों- उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्‍मद सिराज ने विकेट्स लिए। पहली पारी में भी कोई भारतीय गेंदबाज विकेट से महरूम नहीं रहा था। यानी भारतीय गेंदबाजी के पंच ने ऑस्‍टेलिया को मेलबर्न टेस्‍ट में लगभग नॉकआउट कर दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ऑस्‍ट्रेलिया 133 रन पर ही 6 विकेट खो चुका है। उसके पास सिर्फ दो रन की लीड है।

India vs Australia, 2nd Test Match Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्‍ट (Boxing Day Test) के तीसरे दिन पांच भारतीय गेंदबाजों ने मिलकर पूरी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के पसीने छुड़ा दिए।


AUS vs IND, 2nd Test: बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारतीय 'पंच' से कंगारू बेदम, फोटोज में देखें कैसे पस्‍त हुआ ऑस्‍ट्रेलिया

बॉक्सिंग डे टेस्‍ट शुरू होने से पहले शेन वॉर्न ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम एमसीजी पर भारत की धज्जियां उड़ा देगी, मगर हुआ ठीक इसका उलटा। पेस हो या स्पिन, दोनों ओर से भारत ने ऐसा जाल बिछाया कि ऑस्‍ट्रेलियाई फंसते चले गए। पहली पारी में 131 रनों से पिछड़ने के बाद कंगारू जब दोबारा बल्‍लेबाजी करने आए तो हालात जरा भी नहीं बदले। नियमित अंतराल पर भारतीय गेंदबाज विकेट लेते रहे। भारत के पांचों गेंदबाजों- उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्‍मद सिराज ने विकेट्स लिए। पहली पारी में भी कोई भारतीय गेंदबाज विकेट से महरूम नहीं रहा था। यानी भारतीय गेंदबाजी के पंच ने ऑस्‍टेलिया को मेलबर्न टेस्‍ट में लगभग नॉकआउट कर दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ऑस्‍ट्रेलिया 133 रन पर ही 6 विकेट खो चुका है। उसके पास सिर्फ दो रन की लीड है।



उमेश यादव ने दिखाया अनुभव का जलवा
उमेश यादव ने दिखाया अनुभव का जलवा

टीम के सबसे अनुभवी पेसर उमेश यादव ने अपना दमखम दिखाया। उन्‍होंने ही जो बर्न्‍स को आउट कर दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता दिखाई। हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्‍हें लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा।



अश्विन की फिरकी में फंसे कंगारू
अश्विन की फिरकी में फंसे कंगारू

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों के आगे रविचंद्रन अश्विन की घूमती गेंदों का कोई जवाब नहीं था। पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन को चलता किया।



बुमराह की बाउंसर ने उड़ाया वेड का हेलमेट
बुमराह की बाउंसर ने उड़ाया वेड का हेलमेट

ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर मैथ्‍यू वेड को भारतीय पेस बैटरी की तरफ से कुछ बेहद घातक गेंदों का सामना करना पड़ा। जसप्रीत बुमराह की एक गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी। हालां‍कि वह कनकशन टेस्‍ट पास करने में कामयाब रहे। नए हेलमेट के साथ उन्‍होंने आगे खेलना शुरू किया।



मैथ्‍यू वेड की गेंद पर बाल-बाल बचे थे वेड
मैथ्‍यू वेड की गेंद पर बाल-बाल बचे थे वेड

मैथ्‍यू वेड को अश्विन लगभग आउट कर ही देते अगर किस्‍मत वेड के साथ न होती। रिव्‍यू में अंपायर्स कॉल आया था।



वेड को जडेजा ने बनाया अपना शिकार
वेड को जडेजा ने बनाया अपना शिकार

मैथ्‍यू वेड अबतक दूसरी पारी में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज हैं। उन्‍हें 40 के निजी स्‍कोर पर रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया।



ऐसी ही रही पूरी पारी में कंगारुओं की हालत
ऐसी ही रही पूरी पारी में कंगारुओं की हालत

भारतीय गेंदबाजों के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों की हालत कुछ उसी तरह रही जैसी ऊपर की फोटो में ट्रेविस हेड की है।



स्मिथ की गिल्लियां बिखेर गए बुमराह
स्मिथ की गिल्लियां बिखेर गए बुमराह

ऑस्‍ट्रेलिया के बेस्‍ट बैट्समैन स्‍टीवन स्मिथ के बल्‍ले का मुंह भारतीय गेंदबाजों ने टेस्‍ट सीरीज में बंद ही रखा है। जसप्रीत बुमराह की एक शानदार गेंद स्मिथ का लेग स्‍टंप ले उड़ी।



पेस अटैक को लीड कर रहे हैं जसप्रीत
पेस अटैक को लीड कर रहे हैं जसप्रीत

ईशांत शर्मा की गैर-मौजूदगी में भारतीय पेस अटैक की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथ में है। वह अपनी यह भूमिका बखूबी अदा कर रहे हैं। उन्‍होंने पहली पारी में चार विकेट लिए थे।



जडेजा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से कैप्‍टन खुश
जडेजा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस से कैप्‍टन खुश

जडेजा ने न सिर्फ कप्तान अजिंक्‍य रहाणे के साथ मिलकर पहली पारी में शतकीय साझेदारी की थी। बल्कि गेंदबाजी में भी उन्‍होंने कमाल किया है। पहली पारी में एक विकेट लेने वाले जडेजा दूसरी पारी में अबतक दो बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं।



टिम पेन के रिव्‍यू पर हुआ विवाद
टिम पेन के रिव्‍यू पर हुआ विवाद

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान टिम पेन विकेटों के पीछे कैच हुए। जडेजा की गेंद पर अंपायर ने नॉट-आउट दिया था मगर रीप्‍ले में स्निकोमीटर पर एज दिखा। थर्ड अंपायर ने पेन को आउट दे दिया। वह काफी नाराज होकर वापस गए।



डेब्‍यू मैच में ही सिराज का दम
डेब्‍यू मैच में ही सिराज का दम

युवा तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज अपना पहला टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं और उन्‍होंने सबको प्रभावित किया है। पहली पारी में उन्‍होंने जहां दो विकेट लिए थे, वहीं दूसरी में उन्‍होंने ट्रेविस हेड को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया।