Saturday, December 19, 2020

बल्लेबाजी करते हुए शमी के कलाई में लगी चोट; कोहली बोले- हाथ नहीं उठा पा रहे शमी, स्कैन के बाद मिलेगी जानकारी December 19, 2020 at 12:12AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी को कलाई पर चोट लग गई। बल्लेबाजी करते हुए शमी को पैट कमिंस की बॉल दाहिने हाथ की कलाई पर लगी और इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए।

इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान गेंदबाजी भी नहीं की। कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि शमी के बारे में कोई खबर नहीं मिली है। शाम को उनके हाथ का स्कैन होगा। इसके बाद ही कोई जानकारी मिलेगी। वह हाथ भी नहीं उठा पा रहे हैं।

शमी अगर 26 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका है। कोहली अब बाकी के तीन टेस्ट मैचों में नहीं होंगे। उनके जाने से बल्लेबाजी कमजोर होगी। अगर शमी नहीं रहते हैं तो भारत की गेंदबाजी पर भी असर पड़ेगा।

22वें ओवर में कमिंस की एक बाउंसर शमी के कलाई में लगी। इसके बाद टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ मैदान पर बुलाए गए। हालांकि फीजियो द्वारा पेन किलिंग स्प्रे भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली और उन्होंने रिटायर्ड होने का फैसला किया।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की अपने दूसरे और विदेश में पहले पिंक बॉल टेस्ट में यह पहली हार है। भारत ने पहले डे-नाइट टेस्ट में अपने घर में पिछले साल बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह डे-नाइट टेस्ट में लगातार 8वीं जीत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बल्लेबाजी करते हुए शमी को पैट कमिंस की बॉल दाहिने हाथ की कलाई पर लगी। इसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए।

हार से निराश कोहली, बोले- भावनाओं को व्यक्त करना मुश्किल, हमने जज्बा नहीं दिखाया December 19, 2020 at 12:17AM

एडिलेडशर्मनाक प्रदर्शन से बेहद आहत भारतीय कप्तान ने स्वीकार किया कि उनके पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में मनोबल तोड़ने वाली हार को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। कोहली ने अपनी टीम के न्यूनतम स्कोर के लिए बल्लेबाजों को दोष दिया, जिन्होंने किसी तरह का जज्बा नहीं दिखाया। भारतीय टीम दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गयी और ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनायी। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। हमारे पास 60 रन के करीब बढ़त थी और इसके बाद हमारी पारी बिखर गयी। आप दो दिन तक कड़ी मेहनत करके खुद को अच्छी स्थिति में रखते हो और एक अचानक एक घंटे में स्थिति बदल जाती है और फिर जीत असंभव बन जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें आज थोड़ा जज्बा दिखाना चाहिए था। अपने इरादे जतलाने चाहिए थे। उन्होंने (ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों) पहली पारी में भी इन्हीं क्षेत्रों में गेंदबाजी की थी लेकिन तब हमारी मानसिकता रन बनाने की थी।’ कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदें की, लेकिन उन्होंने पहली पारी की तुलना में कुछ खास नया नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह मानसिकता थी। यह स्पष्ट था। ऐसा लग रहा था कि रन बनाना बहुत मुश्किल है और गेंदबाजों का आत्मविश्वास बढ़ गया। यह जज्बे की कमी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सही क्षेत्र में गेंद करने का संयोजन था।’ कोहली अब अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट जाएंगे। उनकी जगह बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे। कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर आप टीम के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहते हैं। बेहतर परिणाम वास्तव में अच्छा होता। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी बॉक्सिंग डे टेस्ट में मजबूत वापसी करेंगे।’ दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि भारतीय पारी इस तरह से बिखर जाएगी। पेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पेन ने कहा, ‘वास्तव में मैंने ऐसा नहीं सोचा था। मैंने सुबह मीडिया से कहा था कि दोनों टीमों के पास ऐसा आक्रमण है जो जल्दी विकेट निकाल सकता है। ऐसी उम्मीद नहीं थी कि उनकी पारी इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगी।’

एडिलेड में बड़ी हार, बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले लगे शॉक से उबर पाएगी टीम इंडिया? December 18, 2020 at 11:06PM

एडिलेडऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय टीम ने जो विजयी उम्मीद जगाई थी उसे बल्लेबाजों ने तहस-नहस कर दिया। एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आठ विकेट से हरा चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। गुलाबी गेंद से खेला गया यह डे-नाइट टेस्ट मैच भारत के लिए भूलने वाला रहा। अब सवाल उठ रहा है कि क्या बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इस हार से उबर पाएगी? टीम इंडिया के आगे बड़ा सवालयह हार इसलिए भी भारतीय टीम का हौसला पस्त करने वाली साबित होगी क्योंकि दूसरे टेस्ट यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट में नियमित कप्तान नहीं होंगे। वह पैटरनिटी लीव के तहत भारत लौटेंगे। ऐसे में जब विराट के रहते टीम इंडिया की बैटिंग का यह हाल है तो उनके नहीं होने पर कंगारू गेंदबाजों का सामना कैसे करेंगे भारतीय बल्लेबाज यह सबसे बड़ा सवाल उठ खड़ हुआ है। दूसरी ओर, ओपनर पृथ्वी साव समेत खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है तो गेंदबाजी में शमी दूसरी पारी में बोलिंग करने नहीं उतरे। उन्हें बैटिंग के दौरान चोट लगी थी। देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। विराट नहीं होंगे तो रहाणे पर न केवल सही टीम चुनने का दबाव होगा, बल्कि फिटनेस भी बड़ी समस्या होगी। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के पास जीत का बड़ा मौकादेखा जाए तो कंगारू टीम के लिए यह सबसे बड़ा मौका है भारत को हराने का। विराट होंगे नहीं। अजिंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे, जो खुद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद यहां ऑस्ट्रेलिया में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी है। एडिलेड टेस्ट में पिंक बॉल के आगे वह कोई कमाल नहीं कर सके। पहली पारी में उन्होंने पहली पारी में 42 रन बनाए तो दूसरी पारी में खाता नहीं खोल सके। मैच में भारत ने यूं टेके घुटनेमैच की बात करें तो पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के 74 रनों की बदौलत किसी तरह मेहमान टीम ने 244 रन बनाए। फिर रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव की गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 191 रनों पर ही समेट दूसरी पारी में 53 रनों की बढ़त के साथ उतरी। दूसरे दिन का अंत जब भारत ने नौ रनों पर एक विकेट के साथ किया तो वह मैच में ड्राइविंग सीट पर लग रही थी, लेकिन तीसरे दिन जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने कहानी ही पलट दी। पढ़ें- पृथ्वी साव तो दूसरे दिन ही चार रन बनाकर लौट गए थे। तीसरे दिन हेजलवुड और कमिंस ने भारत को वो रेकॉर्ड बनाने को मजबूर कर दिया जो वह कभी नहीं चाहती थी। दूसरी पारी में भारत 36 रन ही बना पाई जो टेस्ट की एक पारी में उसका न्यूनतम स्कोर है। मोहम्मद शमी को कमिंस की गेंद लगी और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसी के साथ 36 रनों पर भारत की पारी समाप्त हो गई। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 90 रन चाहिए थे जो उसने 21 ओवरों में दो विकेट खोकर बना लिए। पढ़ें- भारत का शर्मनाक स्कोरयह टेस्ट की एक पारी में भारत का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसने 20 जून 1974 में लॉर्डस पर इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन बनाए थे। हेजलवुड ने पांच विकेट लेकर अहम योगदान दिया। कमिंस ने चार विकेट लिए। 15 के कुल स्कोर पर नाइटवॉचमैन जसप्रीत बुमराह (2) को कमिंस ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। इसके बाद कमिंस की सटीक लाइन लैंग्थ ने भारत की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (0) को भी पविलियन भेज दिया। इसके बाद तो बल्लेबाज 'तु चल मैं आया' की तर्ज पर पविलियन लौटते रहे। डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायमइस तरह ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। उसने आठ मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। भारत के साथ यह उसका पहला मैच था। साथ ही एडिलेड में यह उसका पांचवां मैच था और उसने इस मैदान पर भी अपना रेकॉर्ड कायम रखा है।

एडिलेड: एक-एक कर लौटते गए धुरंधर, भारत को मिली शर्मनाक हार December 18, 2020 at 05:00PM

भारत की दूसरी पारी 36 रन पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 2 विकेट खोकर 11 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

एडिलेड ओवल मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन 8 विकेट से हरा दिया। पिंक बॉल से खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट मैच में शनिवार को तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने कमाल दिखाया और भारतीय पारी 36 रन पर खत्म कर दी। इसके बाद 2 विकेट खोकर 90 रन के आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया।


AUS vs IND: भारत को मिली शर्मनाक हार, तीसरे ही दिन जीता ऑस्ट्रेलिया

भारत की दूसरी पारी 36 रन पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का टारगेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 2 विकेट खोकर 11 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।



तीसरे ही दिन हारा भारत, पेन रहे मैन ऑफ द मैच
तीसरे ही दिन हारा भारत, पेन रहे मैन ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन ही 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टिम पेन की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पेन मैन ऑफ द मैच भी रहे जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 73 रन बनाए थे। दूसरी पारी में जो बर्न्स ने 51, मैथ्यू वेड ने 33 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।



हेजलवुड का 'पंच'
हेजलवुड का 'पंच'

पेसर जोश हेजलवुड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 8 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिए। वहीं, पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए। स्टार्क ने 6 ओवर में मात्र 7 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।



ऑस्ट्रेलिया को 90 रन का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया को 90 रन का टारगेट

टीम इंडिया की दूसरी पारी 36 रन पर समाप्त हुई और उसे 89 रन की बढ़त मिली। इससे ऑस्ट्रेलिया को 90 रन का आसान टारगेट मिला। भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मयंक अग्रवाल टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 9 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए जबकि पैट कमिंस ने 4 विकेट अपने नाम किए।



टीम इंडिया की दूसरी पारी 36 रन पर समाप्त
टीम इंडिया की दूसरी पारी 36 रन पर समाप्त

भारतीय टीम की दूसरी पारी मात्र 36 रन पर समाप्त हो गई। उसके 9 विकेट 36 रन तक गिर गए थे और फिर मोहम्मद शमी भी रिटायर्ड हर्ट होकर पविलियन लौट गए।



हेजलवुड का कमाल, दिन के अपने पहले ही ओवर में दिए 2 झटके
हेजलवुड का कमाल, दिन के अपने पहले ही ओवर में दिए 2 झटके

पहले टेस्ट के तीसरे दिन पेसर जोश हेजलवुड ने कमाल दिखाया और दिन के अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहली ही गेंद पर मयंक अग्रवाल (9) को पविलियन भेजा और फिर 5वीं गेंद पर रहाणे (0) को पेन के हाथों कैच करा दिया।



जल्दी गिरा भारत का पहला विकेट
जल्दी गिरा भारत का पहला विकेट

दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट जल्दी गिर गया और ओपनर पृथ्वी साव (4) को पेसर पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया। दूसरी पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी (4) पविलियन लौट गए। पृथ्वी को पहली पारी में भी इसी तरह मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया था, तब वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।



अश्विन का 'चौका'
अश्विन का 'चौका'

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन चायकाल के ब्रेक तक 5 विकेट खोकर 92 रन बनाए हैं। अश्विन ने कमाल दिखाया और स्टीव स्मिथ (1), ट्रैविड हेड (7) और कैमरन ग्रीन (11) को अपना शिकार बनाया। इससे मेजबान टीम का स्कोर 40.3 ओवर बाद ही 5 विकेट पर 79 रन हो गया।



ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और बुमराह ने मैथ्यू वेड (8) को lbw आउट कर मेहमान टीम को पहली सफलता दिलाई। वेड ने 51 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया। फिर पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर जो बर्न्स (8) को भी पविलियन भेज दिया जिससे टीम का स्कोर 2 विकेट पर 29 रन हो गया। इसके बाद अश्विन ने कमाल दिखाया और 4 विकेट झटके। वहीं, उमेश यादव ने 3 विकेट लिए।



भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रन पर सिमटी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रन पर सिमटी

पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। भारतीय टीम पहली पारी में 244 रन पर ऑलआउट हुई जिसके बाद मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही। मेहमान टीम के गेंदबाजों दबाव बनाए रखा। कैप्टन टिम पेन (73*) जरूर जमे रहे और शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 55 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए जबकि पेसर उमेश यादव ने 40 रन देकर 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले।



जमे रहे कैप्टन टिम पेन
जमे रहे कैप्टन टिम पेन

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 191 रन पर सिमटी। मेजबान टीम के लिए कैप्टन टिम पेन (73*) ने शानदार अर्धशतक जड़ा और वह नाबाद लौटे। पेन ने 99 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 10 चौके लगाए। नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे पेन एक छोर पर जमे रहे और नाबाद लौटे। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, पेसर उमेश यादव ने 3 और बुमराह ने दो विकेट झटके।



भारत ने पहली पारी में बनाए 244 रन
भारत ने पहली पारी में बनाए 244 रन

भारतीय टीम ने पहली पारी में 244 रन बनाए। कैप्टन विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। उन्होंने 180 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 42 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके जबकि पैट कमिंस को 3 विकेट मिले।