Tuesday, January 14, 2020

सहवाग ने कहा- चार दिन की चांदनी होती है टेस्ट मैच नहीं, इस फॉर्मेट से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए January 14, 2020 at 12:42AM

खेल डेस्क. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में बदलाव बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सहवाग ने कहा कि आज टेस्ट को चार दिन का करने की बात चल रही है, लेकिन इस फॉर्मेट से छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘चार दिन की चांदनी होती है, टेस्ट मैच नहीं। हां, टेस्ट को चांद तक जरूर पहुंचा सकते हैं। रोमांच के लिए डे-नाइट टेस्ट ज्यादा होना चाहिए, ताकि दर्शक स्टेडियम तक ज्यादा संख्या में आएं।’’ सहवाग रविवार को बीसीसीआई के सम्मान समारोह नमन में बोल रहे थे।

सहवाग ने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट 143 साल पुराना हट्टा-कट्टा व्यक्ति है। इसमें एक आत्मा है और इसकी उम्र छोटी नहीं होनी चाहिए। यदि आपको बदलाव करना ही है, तो पांच दिन में ही करना चाहिए। एक दिन कम नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में 223 में से सिर्फ 13 प्रतिशत यानि 31 टेस्ट ड्रॉ हुए। जबकि 10 साल में 433 में 83 ड्रॉ हुए, जो 19 प्रतिशत हैं।’’

कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी चार दिन के टेस्ट को नकारा

पूर्व ओपनर ने कहा कि टेस्ट को रोमांचक बनाना है, तो उसमें भी वनडे और टी-20 की तरह पॉवरप्ले ला सकते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि टेस्ट को चार दिन का किया तो सबसे ज्यादा नुकसान कमेंटेटर्स का होगा। उन्हें एक दिन की कमाई कम मिलेगी। हाल ही में आईसीसी ने टेस्ट को चार दिन का प्रस्ताव रखा था। इसे लगभग सभी क्रिकेट दिग्गजों ने नकारा है।

मैदान पर खिलाड़ियों को अभद्र भाषा नहीं बोलना चाहिए

सहवाग ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को मैदान पर अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्रिकेट देख रहे बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है।’’ ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर सहवाग ने दुख जताया। उन्होंने कहा, जंगल की आग में ऑस्ट्रेलिया के कई लोग जान गंवा चुके हैं। मेरे देशवासियों की दुआएं आप सभी के साथ हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीरेंद्र सहवाग ने बीसीसीआई के सम्मान समारोह नमन को संबोधित किया।

धवन ने AUS के खिलाफ पूरे किए 1000 रन, 5वें भारतीय January 13, 2020 at 11:49PM

मुंबई भारतीय ओपनर ने मंगलवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में 1000 रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन इस टीम के खिलाफ वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले ओवरऑल 32वें खिलाड़ी बने। भारतीयों में दिग्गज सचिन तेंडुलकर (3077 रन), महेंद्र सिंह धोनी (1660), विराट कोहली (1727) और रोहित शर्मा (2047) यह उपबल्धि अपने नाम कर चुके हैं। देखें, 34 वर्षीय धवन ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25वीं पारी के दौरान हासिल किया। धवन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक जड़े हैं। धवन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 66 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच से पहले धवन के नाम 133 वनडे में कुल 5518 रन थे, जिसमें 17 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

बार्सिलोना 6,637 करोड़ रु. की कमाई के साथ टॉप पर, दूसरे स्थान पर काबिज रियाल मैड्रिड से 660 करोड़ आगे January 13, 2020 at 11:06PM

खेल डेस्क. स्पेन का फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने 2018-19 में सबसे ज्यादा 6637 करोड़ रुपए की कमाई की। इस मामले में उसने हमवतन रियाल मैड्रिड को 660 करोड़ रुपए के अंतर से पीछे छोड़ दिया। डेलॉयट फुटबॉल मनी लीग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट सोमवार को जारी की। इसके मुताबिक, रियाल ने 5,980 करोड़ रुपए की कमाई की। इस लिस्ट में ब्रिटिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड 5,617 करोड़ रुपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्सिलोना के लियोनल मेसी और एंटोनी ग्रिजमैन (दाएं) समेत अन्य खिलाड़ी। -फाइल

LIVE स्कोर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे January 13, 2020 at 09:52PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।