Wednesday, December 18, 2019

सलमान ने धोनी को बताया दबंग खिलाड़ी December 17, 2019 at 09:56PM

चेन्नै बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया है। अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 का प्रमोशन करने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम 'क्रिकेट लाइव' में आए इस अभिनेता ने धोनी को एक दबंग खिलाड़ी बताया। सलमान चेन्नै में अपने सह अभिनेता और इस फिल्म के विलेन सुदीप किच्चा के साथ आए थे। इसके अलावा सलमान ने वनडे खिलाड़ी के बारे में भी बात की। सलमान ने बातचीत में कहा, 'केदार जाधव के साथ मेरा एक अनोखा बॉन्ड है। वहीं, धोनी एक दबंग खिलाड़ी हैं।' पढ़ें - फिल्म के विलेन सुदीप ने कहा, 'मेरे फेवरिट खिलाड़ी वो हैं जो उस दिन अच्छा खेल दिखाते हैं। हम एक फैन की तरह देखते हैं कि खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। हम देखते हैं कि खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर चीयर करते हैं। मेरे पसंदीदा खिलाड़ी अनिल कुंबले रहे हैं। मैं रोहित शर्मा को भी पसंद करता हूं।' बता दें कि सलमान,सोनाक्षी और सुदीप अभिनीत फिल्म दबंग 3 इस हफ्ते की 20 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह दबंग सीराज की तासरी फिल्म है।

IND vs WI दूसरा वनडे @विशाखापत्तनम : LIVE अपडेट्स December 17, 2019 at 09:40PM

विशाखापत्तनमभारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनैशनल मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। मेजबान टीम के कप्तान ने बताया कि इस मुकाबले के लिए 1 बदलाव है और शिवम दुबे की जगह पेसर शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। 3 मैचों की इस सीरीज के पहले वनडे में वेस्ट इंडीज ने जीत दर्ज कर बढ़त बना ली थी। अब विराट कोहली की टीम की कोशिश सीरीज में बराबरी की है। रोहित-राहुल ओपनिंग को उतरेरोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग को उतरे। विंडीज टीम के पेसर शेल्डन कॉटरेल को कप्तान कायरन पोलार्ड ने गेंद थमाई जो पहला ओवर करेंगे। कॉटरेल की पारी की दूसरी गेंद वाइड रही जिससे भारत का खाता खुला। रोहित ने 5वीं गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे किए और अपना खाता खोला। टॉसवेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम में 1 बदलाव है, शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्ट इंडीज टीम में 2 बदलाव हैं। सुनील अम्बरीस की जगह इविन लुईस और खैरी पिएरे को हेडन वॉल्श की जगह प्लेइंग-XI में मौका दिया गया है। विराट में दमभारतीय कप्तान विराट कोहली का इस मैदान पर 139 का औसत है, उन्होंने यहां 5 वनडे पारियों में 3 सेंचुरी समेत कुल 556 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही 24 अक्टूबर 2018 को नाबाद 157 रन की पारी खेली थी और वह मैन ऑफ द मैच रहे थे। मौसममैच में बारिश के खलल डालने के आसार नहीं हैं, यह अच्छी बात है। अलबत्ता विशाखापत्तनम में उमस खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। पिचबैटिंग के लिए विशाखापत्तनम की पिच उम्दा मानी जाती है। गेंद का उछाल एक जैसा रहता है जिससे बल्लेबाज अपने शॉट खेल सकते हैं। शुरुआत में विकेट धीमी रहेगी, लेकिन फ्लडलाइट्स में बैटिंग आसान हो सकती है क्योंकि तब तक ओस का फैक्टर काम करेगा। प्लेइंग XI भारत:रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप, शमी वेस्ट इंडीज: शाई होप, इविन लुईस, हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल

LIVE स्कोर: भारत vs वेस्ट इंडीज, दूसरा वनडे December 17, 2019 at 08:31PM

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा वनडे विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला लिया है।

पठान ने किया अपने ट्वीट का बचाव, कहा- अपने देश में बोलने के लिए किसी की इजाजत नहीं चाहिए December 17, 2019 at 08:44PM

खेल डेस्क. इरफान पठान ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन करने वाले जामिया यूनिवर्सिटीके छात्रों के समर्थन में किए ट्वीट का बचाव किया। उन्होंने एक अग्रेंजी अखबार से हुई चर्चा में कहा, अपने देश में बोलने के लिए मुझे किसी की इजाजत नहीं चाहिए।

पठान ने 2004 के पाकिस्तान दौरे से जुड़ी एक कहानी सुनाई, ‘‘हम 2004 में पाकिस्तान दौरे पर गए थे। इस दौरान राहुल द्रविड़, लक्ष्मीपति बालाजी और पार्थिव पटेल के साथ मैं लाहौर के एक कॉलेज में गया था। यहां एक लड़की ने मुझसे गुस्से मेंसवाल पूछा किमुसलमान होने के बाद भी मैं क्यों भारत के लिए खेलता हूं? तो मैंने जवाब दिया कि यह मेरा मुल्क है, इसके लिए खेलकरमैं किसी पर एहसान नहीं कर रहा हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इसके प्रतिनिधित्व का मौका मिला। मेरे जवाब पर कॉलेज के छात्रों ने जमकर तालियां बजाईं थीं।’’

पठान ने कहा- मैंने देश का प्रतिनिधित्व किया, इसलिए बोलने का अधिकार

उन्होंने आगेकहा, ‘‘अगरमैं वहां (पाकिस्तान)सीना तानकर यह बात बोल सकता हूं तो अपने देश में जो महसूस कर रहा हूं, वह कहने के लिए मुझे किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं। मैंने देश के लिए क्रिकेट खेली है। मैं जब देश के लिए गेंद लेकर दौड़ता था,तो यह नहीं सोचता था कि मैं मुस्लिम हूं। मैं पहले एक भारतीय हूं।’’

पठान के मुताबिक, किसी भी लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सबका अधिकार है। मैं चाहता था कि जामिया में जो चल रहा है, उस ओर सबका ध्यान जाए और किसी तरह का कोई जान-माल का नुकसान न हो। यह बच्चे हमारा भविष्य हैं।

##

जम्मू-कश्मीर के कोच ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर रविवार को जामिया के छात्रों के प्रदर्शन केबाद ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- राजनीतिक दोषारोपण का खेल चलता रहेगा, लेकिन मुझे और देश को जामिया के बच्चों की चिंता है।विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन पर कुलपति डॉक्टर नजमा अख्तर ने भी अफसोस जताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पठान ने कहा था, किसी भी लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सबका अधिकार। (फाइल फोटो)