दुबई जिस डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को फर्श से अर्श तक पहुंचाया। अपनी कप्तानी में आईपीएल चैंपियन बनाया। अब वही टीम मैनेजमेंट की आंखों में इस कदर खटकने लगे हैं कि उन्हें डगआउट तक में बैठने के लायक नहीं समझा जा रहा। किन हालातों में उनसे कप्तानी छीनी गई और फिर टीम से भी बाहर कर दिया गया यह तो समझ से परे हैं, लेकिन इतना तो तय है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर को जब टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया तो उनका भी दिल दुखा। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में तो डगआउट तक में भी नजर नहीं आए थे। होटल के कमरे में टीवी पर मैच देख रहे थे, लेकिन केकेआर के खिलाफ मैदान पर दोबारा दिखे तो टीम से दूर बैठे थे। वॉर्नर ने मैच का मजा लेते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। आईपीएल की ओर से भी वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह झंडा हिलाते हुए हैदराबाद की टीम को चीयर करते नजर आ रहे हैं। पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी SRH को रविवार रात खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने छह विकेट से आसान मात दी। नाइटराइडर्स के गेंदबाजों ने पहले तो हैदराबाद को महज 115 रन पर रोक दिया फिर दो गेंद पहले मुकाबला अपने नाम किया।
रन मशीन थे वॉर्नर हैदराबाद के सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ही हैं, जिन्होंने एक के बाद एक लगातार कई सीजन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। मगर साल 2021 उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। सिर्फ आठ मुकाबलों में ही उन्हें खेलने का मौका मिला, जहां वह 107 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। यह उनके आईपीएल इतिहास का सबसे घटिया नंबर है।
साल |
रन |
2014 |
528 |
2015 |
562 |
2016 |
848 |
2017 |
641 |
2019 |
692 |
2020 |
548 |
2021 |
195 |
No comments:
Post a Comment