नई दिल्ली छह बार की वर्ल्ड चैंपियन दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरकॉम (MC Mary kom) और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) तोक्यो ओलिंपिक 2020 (Toko Olympics) के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने सोमवार को ऐलान किया कि तोक्यो खेलों के समापन सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजवाहक पहलवान बजरंग पूनिया होंगे। तोक्यो ओलिंपिक का समापन 8 अगस्त को होगा। आईओए अध्यक्ष नरिेंदर बत्रा (Narinder Batra) ने आधिकारिक पत्र जारी कर कहा, '23 जुलाई को उद्घाटन समारोह के लिए तोक्यो 2020 के भारतीय दल के ध्वजवाहक मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह हैं।' तोक्यो ओलिंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। यह आयोजन पिछले साल ही होना था, लेकिन कोविड -19 महामारी (COVID-19) के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। तोक्यो में 126 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा आईओए अध्यक्ष बत्रा ने ये भी पुष्टि की कि तोक्यो ओलिंपिक में 126 के आसपास भारतीय एथलीट और 75 ऑफिशियल्स शामिल होंगे। दोनों को मिलाकर लगभग 201 सदस्यीय भारतीय दल तोक्यो के लिए रवाना होगा। इस दल में 56 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment