![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/84139495/photo-84139495.jpg)
नई दिल्ली ब्रैड हॉग को लगता है कि के कोच बन सकते हैं। हॉग का कहना है कि अगर टीम उन्हें 2022 में रीटेन नहीं करते हैं तो धोनी कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का 'महाराजा' करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि यह करिश्माई कप्तान फ्रैंचाइजी का साथ नहीं छोड़ेगा। हॉग ने टि्वटर पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। फैन ने उनसे धोनी के भविष्य के बारे में सवाल किया था। फैन ने पूछा था कि अगर CSK मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रीटेन नहीं क रती है तो पूर्व भारतीय कप्तान का भविष्य क्या होगा। सोमवार को खबर आई कि इस साल के आखिर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन हो सकता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को रीटेन करने के लिए नियमों के बारे में भी जानकारी सामने आई। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर दी थी कि फ्रैंचाइजी को तीन भारतीय के साथ एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रीटेन करने की इजाजत होगी। इसके बाद टि्वटर पर कई फैंस ने उन खिलाड़ियों के नाम की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी जिन्हें चेन्नई की टीम रीटेन कर सकती है। धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह चेन्नई की टीम के लिए आइकॉन हैं। लेकिन आने वाली नीलामी में धोनी के भविष्य पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। आईपीएल के नए रीटेंशन नियमों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को टीम मे रीटेन करने पर चेन्नई की टीम को 12.5-15 करोड़ रुपये की रकम का भुगतान करना पड़ेगा। धोनी 7 जुलाई 2021 को 40 साल के हो जाएंगे। इसके साथ ही इस उम्र के खिलाड़ी पर तीन साल के पूरे चरण के लिए इतनी रकम खर्च करना भी टीम प्रबंधन के लिए गहन चिंतन का विषय होगा। हालांकि धोनी की कप्तानी को लेकर कोई सवाल नहीं है। लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर माही में अब वह पुराने वाला रंग नजर नहीं आता। बीते दो आईपीएल सीजन से उनका बल्ला खास रन नहीं बना पा रहा है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक नहीं कर पा रहे हैं। कई बार बल्लेबाजी क्रम में वह अपने से ऊपर कई पावर-हिटर्स को भेजते हैं। इसके बाद ही अटकलें लग रही हैं कि उम्र अब धोनी के साथ नहीं है। ऐसे में वह आने वाले बरसों में मेंटॉर या कोच के रूप में नजर आ सकते हैं।
No comments:
Post a Comment