![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/82085110/photo-82085110.jpg)
मुंबई ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीमें आज आईपीएल 2021 के 7वें मुकाबले में आमने सामने हैं। पंत और सैमसन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपना दूसरा मुकाबला खेल रही हैं। दिल्ली ने पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपरकिंग्स को हराया था वहीं राजस्थान को पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मात दी थी। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी वहीं राजस्थान के 'रॉयल्स' जीत का खाता खोलना चाहेंगे। संजू ने राजस्थान के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स (संभावित इलेवन) जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया। दिल्ली कैपिटल्स : शिखर धवन, पृथ्वी साव, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉमकरन, अमित मिश्रा, आवेश खान। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 22 दिल्ली जीती 11 राजस्थान जीती 11 वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
No comments:
Post a Comment